super.moneyBreeze कर रहा है गुजरात के उभरते हुए D2C के विकास में मदद
super.money Breeze गुजरात के D2C ब्रांड्स का लाभ बढ़ा रहा है
अहमदाबाद में D2C फाउंडर्स के साथ super.moneyBreeze गुजरात मिक्सर के विज़्युअल
अहमदाबाद, मार्च, 2026: भारत में D2C (डायरेक्ट टू कंज़्यूमर) परिवेश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है। मार्केटप्लेस पर ब्रांड्स की निर्भरता कम हो रही है और वो अपने खुद के चैनल बना रहे हैं। विकास अब ट्रैफिक लाने पर नहीं, बल्कि ट्रैफिक को कन्वर्ट करने पर निर्भर है। बढ़ती एक्विज़िशन की लागत के कारण लाभदायक विस्तार के लिए चेकआउट एफिशियंसी बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। इस परिस्थिति में विस्तार, कन्वर्ज़न और रिटेंशन के लिए निर्मित अगली पीढ़ी की चेकआउट लेयर, सुपरमनी.Breeze ने ‘अहमदाबाद D2C सुपरकनेक्ट’ का आयोजन किया, जिसमें फाउंडर्स, ऑपरेटर्स, इन्वेस्टर्स और ईकोसिस्टम लीडर्स को आमंत्रित किया गया। इस ईवेंट का उद्देश्य गुजरात के विकसित होते हुए D2C परिवेश तथा लाभदायक वृद्धि के लिए आवश्यक संरचनागत लीवर पर चर्चा करना था। इस ईवेंट में हिस्सा लेने वाले पैनलिस्टों में कॉमर्स एवं वेंचर कैपिटल के दिग्गज, जैसे कुणाल कोठारी (फाउंडर, मोबावेन्यू ए.आई टेक), अनुज शाह (फाउंडर, सेंसेज़), यश ढोलकिया (पार्टनर, सॉस.वीसी) और अनन्या चंद (फाउंडर, हाइग्रिव कैपिटल) शामिल थे। बमर के फाउंडर, सुले ने ब्रांड का गठन करने के अपने अनुभवों के बारे में बताया।
D2C ब्रांड्स को super.moneyBreeze से मिलने वाले अवसरों के बारे में प्रकाश सिकरिया, सीईओ एवं फाउंडर, super.moneyने कहा, ‘‘गुजरात में हमेशा मजबूत सिद्धांतों के साथ कारोबार का निर्माण हुआ है। आज हम देख रहे हैं कि डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा निर्माता कैसे अपनेआप को राष्ट्रीय ब्रांड में बदल रहे हैं। super.moneyBreeze में हमारा उद्देश्य इरादे और खरीद के बीच आने वाली हर रुकावट को दूर करना है। जब चेकआउट आसानी से होगा, तब ज्यादा ग्राहक खरीददारी पूरी करेंगे और उन्हें ज्यादा मार्जिन के साथ तेज वृद्धि प्राप्त होगी। कई ब्रांड पहले से super.moneyBreeze का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा कन्वर्ज़न, बार-बार रिपीट व्यवहार, और ठोस राजस्व वृद्धि में मदद मिल रही है।’’
सेंसेज़ के फाउंडर अनुज शाह ने कहा, ‘‘मैं Breeze के साथ दो साल पहले जुड़ा था। तब से अब तक मैं लगभग 10 गुना वृद्धि कर चुका हूँ। Breeze पहले दिन से मेरा पार्टनर है। इस टूल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह किसी ब्रांड द्वारा इसे दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट के साथ अपने आप अपडेट होता रहता है। इसलिए यह काफी अनूकूलित होकर काम करता है। शुरुआती स्टेज के फाउंडर के लिए भी यह बहुत अच्छा है कि चेकआउट विकल्प स्वयं प्रॉब्लम स्टेटमेंट मांगता है तथा आपके एक कस्टमाईज़्ड टूल की तरह इस पर काम करता है। इससे लंबे समय में हमें अपना लाभ बढ़ाने और बनाए रखने में मदद मिली।’’
गुजरात के लिए super.moneyBreeze का लक्ष्य एक पारंपरिक निर्माण स्थल और ‘मिडिलमैन’ पॉवरहाउस से एक डिजिटल-फर्स्ट D2C हब के रूप में राज्य के विकास में तेजी लाना है। यह लक्ष्य निर्माताओं को डिजिटल-फर्स्ट D2C ब्रांड्स बनने में समर्थ बनाकर ‘मेक इन इंडिया, सेल इन इंडिया’ का नया युग शुरू करने के मिशन के अनुरूप है।
अहमदाबाद D2C सुपरकनेक्ट में हुई वार्ता में इस बात पर जोर दिया गया कि D2C ब्रांड्स को राजस्व का सबसे बड़ा नुकसान चेकआउट पर होता है। खरीददार पते की मैन्युअल एंट्री, ओटीपी में होने वाले विलंब और पेमेंट फेल हो जाने जैसी दिक्कतों के कारण अक्सर खरीददारी नहीं कर पाते हैं। super.moneyBreeze 500 मिलियन से अधिक शॉपर्स के प्रोफाईल की मदद से अपनी इंटैलिजेंस की शक्ति द्वारा इस समस्या का हल पेश करता है।
super.moneyने गुजरात के बाजार में साल 2023 में प्रवेश किया था। इसका पहला पार्टनर सूरत स्थित एक एक्सेसरीज़ ब्रांड था। उसके बाद कंपनी ने राज्य में डिजिटल महत्वाकांक्षा रखने वाले फाउंडर्स के साथ काम करते हुए विभिन्न शहरों और श्रेणियों में विस्तार किया।
केवल आँकड़ों पर आधारित परिवेश से अलग, गुजरात के फाउंडर ऑपरेशनल एफिशियंसी और यूनिट इकॉनॉमिक्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाने जाते हैं। इस व्यवहारिक मानसिकता ने कन्वर्ज़न ऑप्टिमाईज़ेशन, प्रीपेड एडॉप्शन, और वर्किंग कैपिटल की एफिशियंसी को ब्रांड्स के विस्तार की मुख्य जरूरतों के रूप में स्थापित कर दिया। super.moneyBreeze के फ्लिपकार्ट ग्रुप इंटैलिजेंस एडवांटेज और पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन क्षमताओं को इन समस्याओं को दूर करने के लिए विकसित किया गया है। यह लेन-देन संभव बनाने के साथ ही ठोस लाभ प्रदान करने पर भी केंद्रित है।
गुजरात पारंपरिक रूप से भारत में सबसे मजबूत निर्माण और कारोबार करने वाला राज्य है। यहाँ पर नए उद्यमियों का विकास हो रहा है, जो परिधान, एफएमसीजी, फूड, आईवियर, और हैंडीक्राफ्ट में डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर ब्रांड्स का निर्माण कर रहे हैं। इनमें से कई ब्रांड्स टियर 2 और टियर 3 शहरों से बढ़े हैं, पर पूरे भारत के ग्राहकों को सेवाएं देते हैं।
super.moneyBreeze द्वारा आयोजित अहमदाबाद D2C सुपरकनेक्ट में एक बात साफ हो गई कि भारतीय D2C का विकास जब भारत की ओर होगा और ऑपरेशनल अनुशासन जरूरी हो जाएगा, तब बढ़त देने में इंटैलिजेंट चेकआउट इन्फ्रास्ट्रक्चर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।
