गांधीनगर में 15वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – UDYAM 2026 का भव्य शुभारंभ; गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल रहे उपस्थित

गांधीनगर में 15वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – UDYAM 2026 का भव्य शुभारंभ; गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल रहे उपस्थित

 देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) के सर्वांगीण विकास और नई व्यापारिक संभावनाओं के सृजन के लिए ‘लघु उद्योग भारती’ (गुजरात प्रदेश) द्वारा 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक हेलिपैड एग्जिबिशन सेंटर (HEC), गांधीनगर में 15वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – UDYAM 2026* का भव्य आयोजन किया गया है।

इस चार दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ 23 अक्टूबर, 2026 को गांधीनगर के हेलिपैड ग्राउंड में हुआ। इस उद्घाटन समारोह में गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाशचंदजी,, गुजरात प्रभारी श्री घनश्यामभाई ओझा और समेत कई गणमान्य महानुभाव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती (गुजरात प्रदेश) के अध्यक्ष श्री ईश्वरभाई पटेल, मंत्री श्री हंसराजभाई गजेरा, क्षेत्रीय प्रभारी श्री वजुभाई वघासिया, सौराष्ट्र संभाग अध्यक्ष श्री दिनेशभाई डांगरिया, सौराष्ट्र संभाग मंत्री श्री जयकुमार मावाणी, डॉ. श्री भरतभाई पटेल, प्रांत सह-संचालक, गुजरात प्रांत, आरएसएस ,कर्णवती संभाग अध्यक्ष श्री अरविंदभाई पटेल, कर्णवती संभाग मंत्री श्री अशोकभाई पटेल, श्री मुकेशभाई मलकान, माननीय साहसानचालकजी , सौराष्ट्र प्रांत ,कर्णवती अध्यक्ष श्री जयकल्प पटेल और कर्णवती मंत्री श्री मेहुलभाई यादव समेत सभी पदाधिकारी एवं एग्जिबिशन कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी के दूसरे दिन यानी 24 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे कन्वेंशन हॉल, हेलिपैड ग्राउंड, गांधीनगर में “गुजरात की लार्जेस्ट इन्फ्लुएंसर मीट”** का विशेष आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में नए विचारों (Ideas), नेटवर्किंग (Networking) और नई व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा होगी।

उद्योगों के लिए कुशल मानवबल (Skilled Workforce) और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनी के अंतिम दिन, 26 अक्टूबर, 2026 को एक विशाल ‘रोजगार मेले’ का भी आयोजन किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी को गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCI) के साथ-साथ ओढ़व, कठवाड़ा, नरोड़ा, सांतेज, साणंद और वटवा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का पूरा समर्थन मिला है। इस आयोजन में 500 से अधिक प्रदर्शक (Exhibitors) और 1 लाख से भी ज्यादा विजिटर्स भाग ले रहे हैं। इंजीनियरिंग, मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, टूलिंग, कास्टिंग और रक्षा क्षेत्र सहित विभिन्न उद्योगों के लिए यह प्रदर्शनी B2B संपर्क बढ़ाने और नए सप्लायर्स खोजने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगी।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *