15वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – UDYAM 2026 : गांधीनगर में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा देशभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) तथा उद्योगपतियों का महाकुंभ

15वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – UDYAM 2026 : गांधीनगर में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा देशभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) तथा उद्योगपतियों का महाकुंभ

गांधीनगर: भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के विकास, संवर्धन और नए अवसरों के सृजन के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन ‘लघु उद्योग भारती’ – गुजरात प्रदेश द्वारा 15वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – ‘UDYAM 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह 4 दिवसीय औद्योगिक मेला 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक हेलीपैड एग्जिबिशन सेंटर (HEC), गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होगा।

इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अर्जुनभाई मोधवाडिया, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाशचंद जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू, राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश गुप्ता, गुजरात प्रभारी श्री घनश्याम ओझा और क्षेत्रीय प्रभारी श्री बलदेवभाई प्रजापति उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा, लघु उद्योग भारती गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष श्री ईश्वर पटेल, प्रदेश सचिव श्री हंसराज गजेरा, क्षेत्रीय प्रभारी श्री वजुभाई वाघसिया, सौराष्ट्र संभाग अध्यक्ष श्री दिनेशभाई डांगरिया, कोषाध्यक्ष श्री उमेशभाई पटेल, सौराष्ट्र संभाग सचिव श्री जयकुमार मावाणी, कर्णावती संभाग अध्यक्ष श्री अरविंदभाई पटेल, कर्णावती संभाग सचिव श्री अशोकभाई पटेल, कर्णावती अध्यक्ष श्री जयकल्प पटेल और कर्णावती सचिव श्री मेहुल जादव भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।

इस मेले को जीसीसीआई (GCCI), ओढ़व इंडस्ट्रिटीज एसोसिएशन, कठवाड़ा इंडस्ट्रिटीज एसोसिएशन, नरोड़ा इंडस्ट्रिटीज एसोसिएशन, सांतेज इंडस्ट्रिटीज एसोसिएशन, साणंद इंडस्ट्रिटीज एसोसिएशन, वटवा इंडस्ट्रिटीज एसोसिएशन सहित लघु उद्योग भारती से जुड़े सभी जिला औद्योगिक संगठनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त है।

प्रेस वार्ता के दौरान लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय प्रभारी वजुभाई वाघसिया, कर्णावती अध्यक्ष जयकल्प पटेल और कर्णावती सचिव मेहुल जादव ने ‘उद्यम 2026’ के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े सभी उद्योगपतियों, नेताओं और हितधारकों को इस भव्य औद्योगिक आयोजन का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

इस चार दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य देशभर की एमएसएमई इकाइयों, निर्माताओं, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, खरीदारों और औद्योगिक संघों को एक साझा और मजबूत व्यावसायिक मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से भारतीय उद्योगों को नई तकनीकों, आधुनिक निर्माण पद्धतियों, नए बाजारों और व्यावसायिक साझेदारी के अवसरों से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

500 से अधिक प्रदर्शक (Exhibitors): प्रदर्शनी में 500 से ज्यादा स्टॉल और 1,00,000 से अधिक आगंतुकों (Visitors) के आने की संभावना है।  गुजरात के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों से उद्योगपति, निर्माता, एमएसएमई इकाइयां, संस्थागत खरीदार, वितरक और सरकारी प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।  इसमें इंजीनियरिंग, मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, टूलिंग, कास्टिंग, औद्योगिक उपकरण और तकनीक से जुड़े उद्योग भाग लेंगे। इसके अलावा रक्षा (Defence) क्षेत्र के आपूर्तिकर्ताओं और उद्योगों के लिए भी यह नए अवसर पैदा करेगा।

आज के प्रतिस्पर्धी दौर में इनोवेशन, रिसर्च, ऑटोमेशन और आधुनिक तकनीक को अपनाना बेहद आवश्यक हो गया है। ‘उद्यम 2026’ नवाचार आधारित उत्पाद बनाने वाले स्टार्टअप्स को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका देगा। स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों और स्थापित उद्योगों के बीच तालमेल से नए उत्पादों के विकास और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल को गति मिलेगी, जो भारत के विनिर्माण क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। लघु उद्योग भारती – गुजरात प्रदेश और आयोजन समिति ने सभी उद्योगपतियों, एमएसएमई इकाइयों, उद्यमियों, खरीदारों और नागरिकों को इस औद्योगिक महोत्सव में शामिल होने का ससम्मान निमंत्रण दिया है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *