आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, ‘किंग ऑफ साळंगपुर’ का भव्य पोस्टर और टीज़र रिलीज़

आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, ‘किंग ऑफ साळंगपुर’ का भव्य पोस्टर और टीज़र रिलीज़

साळंगपुर धाम की महिमा अब सिनेमाघरों में, ‘किंग ऑफ साळंगपुर’ का शानदार फर्स्ट लुक और टीज़र रिलीज़

गुजरात, २४ अक्टूबर २०२६: ज़ी स्टूडियोज और वामिका प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित गुजराती फिल्म ‘किंग ऑफ साळंगपुर’ का पोस्टर और टीज़र लॉन्च किया गया। श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी दादा की असीम कृपा और दिव्य विरासत को बड़े पर्दे पर दर्शाने वाली यह फिल्म २७ नवंबर २०२६ को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह फिल्म साळंगपुर दादा के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति की एक अनूठी कहानी सिनेमा के विशाल पर्दे पर पेश करेगी। गुजराती सिनेमा के इतिहास में यह एक अमर गाथा बन रहे, ऐसे भव्य पैमाने पर इसका निर्माण किया गया है।

हाल ही में रिलीज़ हुए पोस्टर में साळंगपुर मंदिर की भव्यता और आसमान में बादलों के बीच से आशीर्वाद देते हनुमानजी दादा की दिव्य आकृति अद्भुत रूप से दिखाई गई है। पोस्टर पर अंकित पवित्र पंक्तियाँ “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना“ फिल्म के आध्यात्मिक भाव और सुरक्षा के संदेश को पूरी तरह सार्थक करती हैं। पोस्टर में तीन पात्रों को मंदिर की ओर श्रद्धापूर्वक आगे बढ़ते देखा जा सकता है, जो दर्शकों को आस्था की एक अनोखी यात्रा का अहसास कराते हैं।

पोस्टर के साथ रिलीज़ हुआ हृदयस्पर्शी टीज़र भी सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर “जय साळंगपुर दादा!” के जयघोष के साथ प्रशंसक इस टीज़र को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे व्यापक रूप से शेयर कर रहे हैं। श्रद्धा, भक्ति और भव्यता से भरपूर यह फिल्म आगामी २७ नवंबर २०२६ को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। दर्शक अब उत्सुकता से फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं।

इस भव्य प्रोजेक्ट में गुजराती मनोरंजन जगत के प्रसिद्ध और बेहतरीन कलाकारों का जमघट देखने को मिलेगा। फिल्म की स्टारकास्ट में आकाश पांड्या, आर.जे. सलोनी, भूषण भट्ट, भाविन, मयूर कुमार, सागर पंचाल, हरिकृष्ण दवे, भरत ठक्कर, हेतल बारोट, कल्पेश पटेल, निहारिका दवे, मीत, अतुल प्रजापति, प्रथम, परेश शुक्ला और महेश कोटेचा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।

इस भक्तिप्रधान फिल्म का निर्देशन प्रशांत देशावल द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता के रूप में ध्रुव देशावल, अमित संतोकी, चेतन थुम्मर और आनंद अघारा जुड़े हुए हैं। जबकि हार्दिक गेडारा सह-निर्माता और मोहित वघासिया क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म विदेशों में ओएमजी पिक्चर्स (OMG Pictures) द्वारा रिलीज़ की जाएगी।

अपनी पहली गुजराती फिल्म ‘टॉम एंड चेरी’ की भव्य सफलता के बाद, ज़ी स्टूडियोज ‘किंग ऑफ साळंगपुर’ के माध्यम से गुजराती सिनेमा में अपनी पकड़ को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय बाज़ार में अधिक गहराई तक पहुँचने के लिए तैयार है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *