फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार
- मर्चेंट्स की पेमेंट संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने से लेकर, उन्हें फुल-स्टैक वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की ओर बदलाव।
- देश के 98% से अधिक पिन कोड्स को कवर करते हुए, हम भारत के हर कोने में डिजिटल और वित्तीय सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं।
भारत के प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की है। 28 अप्रैल, 2026 तक प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड मर्चेंट्स की संख्या 50 मिलियन के पार पहुँच गई है। यह मील का पत्थर भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में फोनपे की अहम भूमिका को दिखता है। फोनपे देश के 98% पिन कोड्स तक अपनी पहुँच बना चुका है, यह अब पेमेंट से आगे बढ़कर मर्चेंट सॉल्यूशंस का एक विस्तृत पोर्टफोलियो प्रदान कर रहा है, जो छोटे मर्चेंट को आज की बदलती डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करता है।
कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल एंट्री पॉइंट्स को आसान बनाने के अपने लगातार और कई सालों से चल रहे प्रयासों को दिया है। QR कोड्स को लगाने से शुरु करते हुए, फोनपे ने डिजिटल पेमेंट्स अपनाने से जुड़ी ज़्यादा लागत को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किया। फोनपे बिज़नेस ऐप ने मर्चेंट के लिए अपने पेमेंट्स और दैनिक कामकाज को मैनेज करना बेहद आसान बना दिया, और समय के साथ उन्हें लोन, स्मार्टस्पीकर और POS डिवाइस जैसे अन्य बिज़नेस सॉल्यूशन्स अपनाने में भी मदद की। पिछले कुछ सालों में, ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले सेल्स नेटवर्क और चैनल-पार्टनर एजेंट्स के सहयोग से, साथ ही स्थानीय भाषाओं में मदद पर ज़ोर देने की वजह से, इस प्लेटफ़ॉर्म का विस्तार ‘भारत’ के भीतरी हिस्सों तक हो पाया है। इस लगातार विस्तार ने लाखों छोटे दुकानदारों और किराना स्टोर्स को केवल नकद लेन-देन तक सीमित रहने के बजाय, औपचारिक डिजिटल अर्थव्यवस्था में शामिल होने में मदद की है।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, फोनपे के मर्चेंट बिज़नेस के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर, युवराज सिंह शेखावत ने कहा, कि “50 मिलियन मर्चेंट्स तक पहुँचना, पूरे भारत में मर्चेंट्स के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज़ को और ज़्यादा सुलभ बनाने की हमारी कोशिश में एक अहम पड़ाव है। हमारे कई पार्टनर्स के लिए, यह सफ़र एक साधारण QR कोड से शुरू हुआ था, लेकिन तब से यह रिश्ता और मज़बूत हो गया है। आज, डिजिटल पेमेंट्स, क्रेडिट के साथ कई तरह की औपचारिक सेवाओं तक पहुँचने का एक ज़रिया बन गए हैं। हम ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, ताकि हम यह सुनिश्चित कर सकें कि हम सबसे छोटे मर्चेंट्स के लिए भी फाइनेंशियल इंक्लूज़न हासिल कर सकें और वे देश की डिजिटल ग्रोथ में हिस्सा ले सकें।”
फोनपे के मर्चेंट नेटवर्क की इस तेज़ी को स्मार्टस्पीकर्स, पॉइंट-ऑफ़-सेल (POS) टर्मिनल्स और लोन जैसे आधुनिक सॉल्यूशंस से और भी मज़बूती मिली है। ये सॉल्यूशंस न केवल डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं, बल्कि वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों को पूरा कर मर्चेंट के बिज़नेस को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रहे हैं।
