वीआर मॉल में खुला गौरव मेहता का सूरत का पहला स्टोर
सूरत, 11 मार्च, 2026: गौरव मेहता ने सूरत में अपने नए बुटीक के साथ अपने ऑफलाइन विस्तार को और मजबूती दी है। यह कदम भारत के उभरते हुए प्रीमियम बाजारों में स्वदेशी लग्जरी घड़ी ब्रांडों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। वीआर मॉल की ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान नंबर 1 में खुला यह स्टोर लगभग 450 स्क्वेर फुट में फैला हुआ है। ग्राहकों के लिए यह स्टोर रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा, जो मॉल के समय और भारी भीड़ वाले घंटों के अनुकूल है।
“हमारा सूरत स्टोर उन समझदार ग्राहकों तक पहुँचने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जो विशेष क्यूरेटेड क्राफ्टमैनशिप और कस्टमाइज्ड (bespoke) डिज़ाइन की सराहना करते हैं। जैसे-जैसे हम भारत के प्रीमियम रिटेल डेस्टिनेशन में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं, हमारा लक्ष्य ऐसे अनुभवपूर्ण स्थान बनाना है जहाँ लोग हमारी घड़ियों को केवल उनके कार्यात्मक उपयोग से परे देख सकें—संस्कृति, डिज़ाइन और व्यक्तिगत पहचान की एक अभिव्यक्ति के रूप में।”- गौरव मेहता, संस्थापक और सीईओ, जयपुर वॉच कंपनी ने बताया।
यह सूरत में कंपनी का पहला और अहमदाबाद के बाद गुजरात में दूसरा स्टोर है। गौरव मेहता के लिए यह विस्तार पश्चिमी भारत के समृद्ध ग्राहकों तक अपनी पहुँच को और गहरा बनाता है, जहाँ आभूषण और लाइफस्टाइल उत्पादों की खरीदारी की परंपरा पहले से ही मजबूत है और अब विशिष्ट (niche) वॉच ब्रांड्स में भी लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। 11 मार्च को आयोजित उद्घाटन समारोह में बाघ’ (Baagh) घड़ी को प्रदर्शित किया गया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी कई अवसरों पर पहन चुके हैं। इसके साथ ही, वहां मौजूद लोगों के लिए एक वॉच-मेकिंग सेशन भी रखा गया, ताकि वे इन विशेष घड़ियों को बनाने के पीछे की बारीक प्रक्रिया और कला को करीब से समझ सकें।
सूरत में इस स्टोर की शुरुआत के साथ ही अब कंपनी का नेटवर्क मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों तक फैल गया है। गौरव मेहता इन एक्सक्लूसिव बुटीक के जरिए ग्राहकों के साथ सीधा संबंध बनाने और उन्हें चुनिंदा घड़ियों का संग्रह उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रहे हैं। इन स्टोर्स का मुख्य उद्देश्य अपने कलेक्शन के पीछे की कहानी को बताना है, जो अक्सर भारतीय सिक्कों, पारंपरिक रूपांकनों और ऐतिहासिक संदर्भों से प्रेरित होते हैं।
सूरत में यह विस्तार जयपुर वॉच कंपनी की व्यापक ‘ऑफलाइन रणनीति’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में लग्जरी और प्रीमियम खरीदारी करने वाले ग्राहक अब केवल सामान नहीं, बल्कि एक एक्पेरेंशल एनवायरमेंट की उम्मीद करते हैं। इसी को देखते हुए, घड़ी और आभूषण ब्रांड अब बड़े डिस्प्ले के बजाय छोटे और चुनिंदा बुटीक पर निवेश कर रहे हैं। इन स्टोर्स में स्टॉक की मात्रा से ज्यादा बेहतरीन सर्विस, ब्रांड की कहानी और उत्पादों की सूक्ष्म बारीकियों पर जोर दिया जाता है।
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे महानगरों के साथ-साथ सूरत जैसे शहरों को चुनकर, जयपुर वॉच कंपनी उन बाजारों तक अपनी पहुँच बना रही है जहाँ ‘हाई-नेट-वर्थ’ और महत्वाकांक्षी उपभोक्ता पहले से ही वैश्विक घड़ी ब्रांडों से परिचित हैं। लेकिन, अब ये ग्राहक ऐसे भारतीय विकल्पों के प्रति भी उत्साहित हैं जो विशिष्ट डिज़ाइन और लोकल कल्चरल रेफरेंस का अनोखा संगम पेश करते हैं।
