कलर्स के सितारों ने फादर्स डे, वर्ल्ड म्यूज़िक डे और इंटरनेशनल योगा डे पर साझा किए अपने खास यादें और विचार
‘दो दुनिया एक दिल’ में बलदेव सिंह चौहान का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडेय साझा करते हैं, “मेरे लिए फादर्स डे कभी बड़े जश्न का दिन नहीं रहा। मेरी सबसे प्यारी यादें हमेशा साधारण पलों से जुड़ी हैं – निरवान और विवान के साथ वक्त बिताना, उनकी कहानियाँ सुनना, उन्हें अलग-अलग पड़ावों से गुजरते देखना या फिर डिनर टेबल पर हंसी-मज़ाक करना। एक पिता के तौर पर मैं हमेशा मानता हूँ कि बच्चों को यह याद रहता है कि आप उनकी ज़िंदगी में कितने मौजूद थे। आज जब मैं उन्हें जिम्मेदार नौजवान बनते देखता हूँ तो गर्व और आभार से भर जाता हूँ। यही भावनाएँ मैं हर अहम काम से पहले महसूस करता हूँ। और यही वजह है कि ‘दो दुनिया एक दिल’ में बलदेव का किरदार निभाना मेरे लिए इतना खास है। बलदेव ऐसा इंसान है जो अक्सर रिश्तों में ताकत, अहंकार और नियंत्रण को प्राथमिकता देता है, जबकि पिता होने ने मुझे सिखाया है कि सबसे मजबूत रिश्ते भरोसे, समझ और बिना शर्त प्यार से बनते हैं। हर बार जब मैं बलदेव का रूप धारण करता हूँ तो मुझे याद आता है कि असल ज़िंदगी में मैं किस तरह का पिता बनना चाहता हूँ। यही फर्क इस सफर को और भी मायनेदार बना देता है। सभी पिताओं को फादर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
‘बरेली के बच्चन’ में अजब सिंह का किरदार निभा रहे यशपाल शर्मा साझा करते हैं, “पिता होने की एक बात मुझे हमेशा बेहद दिलचस्प लगी है कि समय के साथ आपकी भूमिका बदलती रहती है। जब बच्चे छोटे होते हैं तो उनका हाथ पकड़कर सड़क पार कराते हैं, और देखते ही देखते वे आपसे आगे चलने लगते हैं, अपने फैसले खुद लेने लगते हैं, अपनी ज़िंदगी खुद बनाने लगते हैं और आपको दुनिया को नए नज़रिए से देखना सिखाते हैं। पिता होने का सबसे बड़ा सबक यही है कि कब सुरक्षा देनी है, कब मार्गदर्शन करना है और कब पीछे हट जाना है। फादर्स डे इस खूबसूरत सफर और उस जिम्मेदारी की याद दिलाता है जो बच्चों को निर्देशों से नहीं बल्कि मूल्यों के ज़रिए आकार देने से जुड़ी है। यही वजह है कि ‘बरेली के बच्चन’ में अजब सिंह का किरदार निभाना मेरे लिए इतना दिलचस्प है। वह उस पीढ़ी का हिस्सा है जो मानती है कि परिवार का मुखिया होने से ही सम्मान मिल जाता है, भले ही वह आसपास की अव्यवस्था की जिम्मेदारी न ले। कई मायनों में अजब पिता होने की पुरानी सोच को दर्शाता है, जबकि असल ज़िंदगी हमें बार-बार सिखाती है कि पिता की असली ताकत अधिकार में नहीं बल्कि बच्चों का भरोसा और स्नेह जीतने में है। फादर्स डे पर मेरी यही कामना है कि हर पिता अपने बच्चों को सफल और खुशहाल देख सके।
‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ से जुड़े सुधेश लहरी साझा करते हैं, “लोग मुझे अक्सर कॉमेडी के लिए जानते हैं, लेकिन जो लोग मेरे साथ समय बिताते हैं वे जानते हैं कि म्यूज़िक हमेशा मेरी ज़िंदगी के केंद्र में रहा है। ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर मैं खुद को हर वक्त गुनगुनाते हुए पाता हूँ – कभी कोई क्लासिक गीत, कभी कोई लोकधुन और कभी उस पल की प्रेरणा से निकला सुर। म्यूज़िक हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा ऐसे बन जाता है कि हमें एहसास भी नहीं होता। यह हमारे जश्नों में साथ देता है, मुश्किल समय में ताकत देता है और अक्सर वह कह देता है जो हम कह नहीं पाते। मेरे लिए कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब मैं म्यूज़िक सुनने की खुशी और उसे बनाने में लगने वाली अद्भुत कला, अनुशासन और भावनाओं को महसूस न करूँ। वर्ल्ड म्यूज़िक डे पर मैं उन सभी महान कलाकारों, म्यूज़िककारों, गीतकारों, कंपोज़र्स और गायकों को नमन करता हूँ जिन्होंने हमें ऐसी धुनें दीं जो पीढ़ियों तक ज़िंदा रहती हैं।”
‘बरेली के बच्चन’ में कृष्णा का किरदार निभा रहे प्रविष्ट मिश्रा साझा करते हैं, “म्यूज़िक हमेशा मेरा स्थायी साथी रहा है, चाहे मैं ज़िंदगी के किसी भी दौर में रहा हूँ। अगर कमरे में गिटार रखा हो तो मैं ज़रूर उठा लूँगा, और अगर कोई गाना बज रहा हो तो मैं गुनगुनाने लगूँगा, चाहे किसी ने कहा हो या नहीं! मुझे सबसे अच्छा यही लगता है कि म्यूज़िक लोगों को अप्रत्याशित तरीकों से जोड़ देता है। जब ‘बरेली के बच्चन’ लॉन्च हुआ था, हर किरदार अपनी धुन के साथ मंच पर आया और पूरा इवेंट एक जाम सेशन जैसा लग रहा था। इसने हमारी टीम की असली भावना को बखूबी दिखाया। हम सबने गाया, हंसी-मज़ाक किया और तुरंत जुड़ गए। मेरे लिए यही म्यूज़िक का जादू है – यह दूरी मिटाता है, यादें बनाता है और साधारण पलों को अविस्मरणीय बना देता है। वर्ल्ड म्यूज़िक डे पर मैं हर उस गीत के लिए आभारी हूँ जो याद बना, हर देर रात की गिटार सेशन के लिए और हर उस इंसान के लिए जिसने म्यूज़िक के ज़रिए मुझसे जुड़ाव महसूस किया।”
‘डॉ. आरंभि’ में आरंभि का किरदार निभा रही ऐश्वर्या खरे साझा करती हैं, “कुछ चीज़ें तुरंत आपको संतुलित महसूस कराती हैं और मेरे लिए योग उनमें से एक है। चाहे कुछ मिनटों की साँसों पर ध्यान हो या स्ट्रेचिंग और रिलैक्स करना, यह हमेशा मुझे शांत और केंद्रित कर देता है। योग की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह धैर्य सिखाता है। यह याद दिलाता है कि प्रगति एकदम से नहीं होती, और यही मैंने अपनी ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा महत्व दिया है। आरंभि का किरदार निभाते हुए, जो हमेशा आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करती है, मैंने इस सोच को और गहराई से समझा है। योग हमें प्रक्रिया पर भरोसा करना और खुद से जुड़ा रहना सिखाता है। इंटरनेशनल योगा डे पर मेरी यही कामना है कि हर कोई थोड़ा समय खुद के लिए निकाले और इस अभ्यास से मिलने वाली शांति को महसूस करे।
कलर्स से जुड़े रहिए और पाएं और भी अपडेट्स!
