‘किंग ऑफ सारंगपुर’ के निर्माता-निर्देशक ने लिए सिद्धिविनायक जी के आशीर्वाद, 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘किंग ऑफ सारंगपुर’ के निर्माता-निर्देशक ने लिए सिद्धिविनायक जी के आशीर्वाद, 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित गुजराती फिल्म ‘ किंग ऑफ सारंगपुर ‘ के भव्य फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र रिलीज़ के बाद, फिल्म की टीम ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भक्तिमय फिल्म के निर्देशक प्रशांत देशावल और निर्माता ध्रुव देशावल मुंबई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गणपति बप्पा के चरणों में शीश नवाया, विशेष पूजा-अर्चना की और फिल्म की सफलता की प्रार्थना करते हुए प्रचार अभियान की शानदार शुरुआत की।

श्री कष्टभंजन देव हनुमान जी दादा की असीम कृपा और दिव्य विरासत को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में जारी पोस्टर में सारंगपुर मंदिर की भव्यता, बादलों के बीच से आशीर्वाद देते हनुमान जी दादा की दिव्य छवि और पवित्र पंक्ति “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना” फिल्म के आध्यात्मिक भाव को पूरी तरह सार्थक करती है।

इस भव्य प्रोजेक्ट में आकाश पंड्या, आर.जे. सलोनी, भूषण भट्ट, भाविन, मयूर कुमार, सागर पांचाल, हरिकृष्ण दवे, भरत ठक्कर, हेतल बारोट, कल्पेश पटेल, निहारिका दवे, मीत, अतुल प्रजापति, प्रथम, परेश शुक्ला और महेश कोटेचा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। फिल्म का लेखन संजय प्रजापति ने किया है और निर्देशन प्रशांत देशावल ने संभाला है। फिल्म के निर्माता ध्रुव देशावल, अमित संतोकी, चेतन थुम्मर, आनंद अघारा और हार्दिक पटेल हैं, जबकि सह-निर्माता मोहित वघासिया हैं। विदेशों में इस फिल्म को ओएमजी पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। अपनी पहली गुजराती फिल्म ‘टॉम एंड चेरी’ की शानदार सफलता के बाद, ज़ी स्टूडियोज़ अब ‘किंग ऑफ सारंगपुर’ के ज़रिए क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पहुंच को और अधिक मजबूत करने के लिए तैयार है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *