VBF ने खेले साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026का किया समापन, 105 गांवों के 45,000+ युवा खिलाड़ियों को एक साथ लाया

VBF ने खेले साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026का किया समापन, 105 गांवों के 45,000+ युवा खिलाड़ियों को एक साथ लाया

~ 150+ स्कूलों में 18 दिनों तक चले खेल आंदोलन का समापन; सथियान ज्ञानसेकरन, पवन मान सिंह और वेदांत त्रिवेदी ने जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं का किया उत्साहवर्धन ~

साणंद, गुजरात, 7 अक्टूबर 2026: विजयी भारत फाउंडेशन (VBF) के खेले साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026 का आज संस्कारधाम में समापन हुआ। 18 दिनों तक चले इस खेल आंदोलन के तहत साणंद तालुका के सभी 105 गांवों के 150+ स्कूलों से 45,000+ युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 17 सितंबर को शुरू हुए इस आयोजन ने कम उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान और वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए एक मंच प्रदान किया, जिससे जमीनी स्तर के खेल से ओलंपिक मंच तक प्रतिभाओं के लिए एक मार्ग तैयार करने के साथ-साथ साणंद में खेल संस्कृति को भी मजबूत किया गया।

समापन समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता और टेबल टेनिस खिलाड़ी सथियान ज्ञानसेकरन, MMA फ़ाइटर पवन मान सिंह, क्रिकेटर वेदांत त्रिवेदी तथा VBF के निदेशक जलज दानी, धनराज नाथवानी और दुर्गेश अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित खेल हस्तियों और नेताओं ने हिस्सा लिया। समारोह में पूरे तालुका में आयोजित प्रतियोगिताओं के समापन के साथ उन युवा खिलाड़ियों, स्कूलों और समुदायों का उत्सव मनाया गया, जिन्होंने स्पोर्ट्स उत्सव का हिस्सा बनकर इस अभियान को सफल बनाया।

स्पोर्ट्स उत्सव के तहत लड़कियों और लड़कों की श्रेणियों में 23 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ श्रेणियों में कुल 336 पदक प्रदान किए गए। समापन दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने U-17 60m फाइनलिस्ट, U-14 50m साइक्लिंग और U-8 सॉफ्टबॉल के प्रतिभागियों से बातचीत की तथा U-11 किड्स जैवलिन और U-14 एवं U-17 टग ऑफ वॉर के फाइनल मुकाबले देखे। समापन समारोह में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चले Khele Sanand Sports Utsav की यात्रा को प्रदर्शित किया गया और वीर और गरवी को आधिकारिक शुभंकर के रूप में लॉन्च किया गया। ये शुभंकर खेल के माध्यम से बच्चों और समुदायों को एक साथ लाने के इस आंदोलन के उद्देश्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सथियान ज्ञानसेकरन, अर्जुन पुरस्कार विजेता और टेबल टेनिस खिलाड़ी ने कहा, “बच्चों में इतना उत्साह देखना और विजयी भारत फाउंडेशन द्वारा खेले साणंद के माध्यम से उनके लिए तैयार किया गया यह मंच बेहद सराहनीय है। यह खेल को अधिक सुलभ बनाने और जमीनी स्तर पर अवसर पैदा करने के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाता है। यहां की ऊर्जा को देखकर मुझे वास्तव में लगता है कि खेलों से जुड़ने का यह सही समय है। मैं हर बच्चे से खेलते रहने का आग्रह करूंगा, क्योंकि खेल आपको समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क सिखाता है। आप जीतें या हारें, महत्वपूर्ण यह है कि आप खेलते रहें और लगातार बेहतर होने का प्रयास करते रहें।”

पवन मान सिंह, एमएमए फाइटर ने कहा, “खेले साणंद के माध्यम से तैयार किए गए खेल सुविधाओं और मंच का स्तर बहुत बड़ा है और यह देखकर उत्साह होता है कि बच्चों को इतनी कम उम्र में ऐसे अवसर दिए जा रहे हैं। इस तरह की पहल खेल को बच्चे की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना सकती है, क्योंकि इससे उन्हें अवसर, प्रोत्साहन और प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास मिलता है। यह देखकर खुशी होती है कि VBF ऐसा माहौल तैयार कर रहा है, जहां बच्चों को खेल अपनाने और इसे गंभीरता से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।”

वेदांत त्रिवेदी, क्रिकेटरने कहा, “गुजरात से होने के नाते मुझे यह देखकर गर्व होता है कि VBF जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी ध्यान और अवसर दे रहा है। खेल प्रतिभा कहीं से भी उभर सकती है और इसके लिए सही मंच, मार्गदर्शन और सहयोग का होना महत्वपूर्ण है। Khele Sanand के माध्यम से इतने सारे बच्चों को भाग लेते देखकर मुझे विश्वास होता है कि इस तरह की पहल एक मजबूत खेल संस्कृति तैयार करने में मदद कर सकती है और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने का अवसर दे सकती है।”

समारोह में पदक विजेताओं का सम्मान, उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के संबोधन तथा इस पूरे अभियान में योगदान देने वाले छात्रों और स्कूलों का अभिनंदन किया गया।

Khele Sanand Sports Utsav के केंद्र में एक बड़े स्तर पर किया गया जमीनी स्तर का प्रतिभा पहचान कार्यक्रम रहा, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षकों, स्काउट्स और खेल विशेषज्ञों ने किया। खिलाड़ियों को खेल-विशिष्ट ड्रिल्स, शारीरिक परीक्षणों और प्रदर्शन संबंधी मानकों के माध्यम से देखा और आंका गया, ताकि कम उम्र में ही उभरती हुई प्रतिभाओं की पहचान की जा सके।
इन आकलनों को मजबूत करने के लिए सांख्यिकीय डेटा मॉडल और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स जैसे टूल्स का भी उपयोग किया गया। इससे जमीनी स्तर से भविष्य की खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके विकास के लिए अधिक वैज्ञानिक प्रक्रिया तैयार करने में मदद मिली।

Khele Sanand Sports Utsav, जमीनी स्तर पर खेल को मजबूत करने के VBF के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। इसके माध्यम से बच्चों के लिए ऐसे संरचित अवसर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभाएं स्थापित खेल केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही अपनी क्षमता विकसित कर सकें।

स्पोर्ट्स उत्सव ने साणंद में एक ऐसा मंच स्थापित किया है, जिसके केंद्र में यह संदेश है:
“हर बच्चा। हर स्कूल। एक खेल आंदोलन। एक जीवंत खेल तालुका।”

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *