जन्माष्टमी पर दिव्य ऊर्जा और समृद्धि की यात्रा: टैरो रीडर पुनीत जी लुल्ला

जन्माष्टमी पर दिव्य ऊर्जा और समृद्धि की यात्रा: टैरो रीडर पुनीत जी लुल्ला

श्री कृष्ण की दिव्य कृपा से जीवन में सकारात्मकता, समृद्धि और नई ऊर्जा के मंगल संचार के लिए सेलिब्रिटी टैरो रीडર पुनीत जी लुल्ला का विशेष आह्वान।

जन्माष्टमी का पावन पर्व केवल भक्ति और उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में सकारात्मक विचारों, आत्ममंथन और आध्यात्मिक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। इस शुभ अवसर पर 18 से अधिक वर्षों का विशाल अनुभव रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडર पुनीत जी लुल्ला ने जीवन में नई दिशा और समृद्धि पाने के लिए टैरो मार्गदर्शन और मैनिफेस्टेशन की खास टिप्स प्रस्तुत की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरो कार्ड्स भविष्य की चिंता करने के बजाय वर्तमान ऊर्जा, मानसिक स्थिति और सही मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक बेहतरीन साधन हैं। जन्माष्टमी के दौरान हमें पुराने भय और नकारात्मकता को छोड़कर नए अवसरों, प्रेम और आत्मविश्वास को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए।

भगवान श्री कृष्ण के संदेश और दिव्य ऊर्जा को जीवन में उतारने के लिए पुनीत जी लुल्ला ने विशेष मैनिफेस्टेशन तकनीकों को साझा किया है, जिनमें मोरपंख के सामने बैठकर लक्ष्य निर्धारित करना, 3-मिनट का कृष्ण मेडिटेशन, कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समृद्धि के प्रतिज्ञान (अफ़र्मेशन्स) लिखना और रिश्तों में मधुरता लाने के लिए स्वयं पहला कदम उठाने का संकल्प शामिल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्चा मैनिफेस्टेशन केवल मांगने से नहीं, बल्कि ‘संकल्प, श्रद्धा और कर्म’ के त्रिवेणी संगम से प्राप्त होता है। श्री कृष्ण के कर्मयोग के सिद्धांत का स्मरण कराते हुए उन्होंने अंत में संदेश दिया कि इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपनी आंतरिक ऊर्जा पर काम करना और परिणाम की चिंता किए बिना निरंतर सही कर्म करते रहना ही सफलता की सच्ची कुंजी है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *