मंगलमईबनाफिल्म ‘रामायण’ काआधिकारिकदीयाऑयलपार्टनर
अहमदाबाद / सूरत, 13 नवंबर 2026 : पारंपरिक दिया / लॅम्प तेल ब्रांड मंगलमई ने नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ के साथ साझेदारी की है। लोग इस दिवाली स्पेशल फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 5 नवंबर को रिलीज होगी। मंगलमई इसका ऑफिशियल दीया ऑयल पार्टनर बना है। दीया जलाने के सांस्कृतिक महत्व और रामायण के सदाबहार मूल्यों पर आधारित इस साझेदारी का उद्देश्य देश के सबसे शुभ त्योहारों में से एक, दिवाली के दौरान ब्रांड और भारतीय परिवारों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करना है।
अपने ग्राहकों के साथ जुड़ने की पहल के तहत, मंगलमई सोशल मीडिया पर प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को रामायण से जुड़ी खास चीजें मिलेंगी, जिनमें ‘अमर चित्र कथा’ कॉमिक बुक का एक विशेष संस्करण भी शामिल है। मंगलमई की प्रत्येक बोतल पर दिवाली के विशेष स्टिकर्स की एक श्रृंखला होगी, जो रामायण की भावना का उत्सव मनाएगी और उपभोक्ताओं को आकर्षित करेगी। इसके अलावा, मंगलमई एक एनजीओ के साथ मिलकर खास दीये तैयार करवा रहा है, जिससे महिला कारीगरों को मदद मिलेगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। मंगलमई के उत्पाद ज़ेप्टो, स्विगी, बिगबास्केट और ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट https://mangalmai.in पर उपलब्ध हैं। यह ब्रांड 900 एमएल के लिए 225 रुपये, 450 एमएल के लिए 118 रुपये और 150 एमएल के लिए 45 रुपये की एमआरपी पर उपलब्ध है।
मंगलमई के लिए यह साझेदारी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से पूजा-पाठ की पारंपरिक आवश्यकता को एक ऐसी फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी है। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब लोग त्योहारों की रस्मों, कहानियों और पारिवारिक परंपराओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रामायण भारत की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा बन चुकी है। इससे जुड़कर मंगलमई ब्रांड की अलग पहचान बनाना, ग्राहकों से जुड़ाव गहरा करना और हर पीढ़ी के परिवारों में अपनी अहमियत बढ़ाना चाहता है। इसके साथ कंपनी को कई प्लेटफॉर्म पर चलने वाले आधुनिक अभियान के जरिए रोज की पूजा और शुभ अवसरों में दीया जलाने की भूमिका को लोगों तक पहुंचाने का मौका भी मिलेगा।
रामायण के मूल विषयों से भी इस साझेदारी का स्वाभाविक मेल है, जिनमें बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म, सत्य, भक्ति व सही आचरण के मूल्य शामिल हैं। सांस्कृतिक कहानियों, दुकानों पर मौजूदगी और ग्राहकों की भागीदारी को मिलाकर मंगलमई भारत की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने के साथ ग्राहकों से एक सार्थक और अलग रिश्ता बनाना चाहता है।
इस साझेदारी पर मंगलमई के प्रवक्ता ने कहा, “दीया जलाना भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा है। चाहे रोज की पूजा हो, त्योहार हो या किसी शुभ काम की शुरुआत, हर मौके पर दीये का अपना महत्व होता है। दीये का तेल लंबे समय से भारतीय घरों की जरूरत रहा है, और परिवारों को एक साथ लाने वाले रीति-रिवाजों में इसकी अपनी जगह रही है। रामायण के साथ यह साझेदारी हमें इस सदाबहार परंपरा का जश्न मनाने और लोगों के जीवन में मंगलमई के लिए एक अनोखी जगह बनाने का मौका देती है। ‘आपके जीवन का हर दिन मंगलमई हो’ अभियान के जरिए हम परंपरा, कहानियों और ग्राहकों की भागीदारी को एक साथ लाना चाहते हैं, ताकि उन रस्मों में दीये की भूमिका और मजबूत हो, जिनका महत्व पीढ़ी दर पीढ़ी बना हुआ है।”
