“होटल मोटेल पटेल” का नया धमाकेदार गाना “लेट्स दिवाली डांस!” हुआ रिलीज
अप्लाइड आर्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी आगामी और बहुचर्चित यूएसए प्रोडक्शन फिल्म ‘होटल मोटेल पटेल’ (Hotel Motel Patel) का नया उत्साहवर्धक और फेस्टिव गाना “लेट्स दिवाली डांस!” (Let’s Diwaali Dancee!) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता मितेश पटेल द्वारा निर्मित यह फिल्म एनआरआई जीवन की एक दिलचस्प कहानी पर आधारित है, जो मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के त्योहार की रंगत और उत्साह को दोगुना करने के लिए तैयार किया गया यह डांस नंबर इस समय संगीत प्रेमियों के बीच भारी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Song Link – https://www.youtube.com/watch?v=q674TANgwnk
इस गाने में बॉलीवुड के दिग्गज और प्रसिद्ध गायक शान, सूरज जगन और यशिता शर्मा ने अपनी शानदार आवाज से जान फूंक दी है। गाने का संगीत स्मित जय द्वारा दिया गया है, जबकि इसके आकर्षक बोल विनय दवे और प्रेम डी. दवे द्वारा लिखे गए हैं। गाने में युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देने वाली रैप लाइन्स कृतार्थ शाह ने लिखी हैं।

फिल्म के निर्देशक और निर्माता मितेश पटेल हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में इस फिल्म में कलाकारों की एक से बढ़कर एक स्टारकास्ट देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म में फ्रेडी दारूवाला, श्रेणू पारिख, ओमी वैद्य, सुनील विशरानी, नीता व्यास, जय पंड्या, जय रावल, आयशा पटेल, सियाना पटेल, पर्व पटेल, लैरी ए. वुड्स, स्टेफनी मैकरेनॉल्ड्स, मिहिर तलासानिया, वियान पटेल, और अनाया पटेल जैसे मशहूर कलाकार अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। गाने का म्यूजिक अरेंजमेंट और प्रोडक्शन सौरभ लोखंडे और आकाश कुमार द्वारा किया गया है, जो गाने को एक अंतरराष्ट्रीय और मॉडर्न बीट्स देता है।
