ज़ोडियाक एनर्जी लिमिटेड ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) व्यवसाय में किया विस्तार

ज़ोडियाक एनर्जी लिमिटेड ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) व्यवसाय में किया विस्तार

ज़ोडियाक एनर्जी लिमिटेड ने आज, 09 फ़रवरी 2026 को आयोजित अपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के परिणामों की घोषणा की। बैठक में बोर्ड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3 FY26) के लिए कंपनी के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन एवं कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान, ज़ोडियाक एनर्जी लिमिटेड ने स्टैंडअलोन आधार पर परिचालन से ₹137.55 करोड़ की आय तथा ₹5.07 करोड़ का कर पश्चात लाभ दर्ज किया। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह की अवधि के लिए कंपनी ने परिचालन से ₹332.38 करोड़ की आय और ₹10.44 करोड़ का कर पश्चात लाभ अर्जित किया है।

बैठक के दौरान, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) व्यवसाय से जुड़ी ज़ेनवॉट क्लीन एनर्जी लिमिटेड में रणनीतिक इक्विटी हिस्सेदारी प्राप्त करने हेतु निवेश प्रस्ताव को भी मंज़ूरी प्रदान की। यह प्रस्तावित निवेश कंपनी के क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने की रणनीति के अनुरूप है।

बोर्ड ने कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कुंजभाई शाह को इस प्रस्तावित अधिग्रहण से संबंधित सभी चर्चाएँ करने, शर्तों को अंतिम रूप देने तथा आवश्यक कार्यवाहियाँ करने के लिए अधिकृत किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि निवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं लेन-देन का विवरण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत, लागू सेबी (SEBI) विनियमों के अनुसार सार्वजनिक किया जाएगा।

इस अवसर पर ज़ोडियाक एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी श्री कुंजभाई शाह ने कहा,

“बोर्ड द्वारा ज़ेनवॉट क्लीन एनर्जी लिमिटेड में रणनीतिक निवेश को मंज़ूरी मिलना हमारी क्लीन एनर्जी के प्रति प्रतिबद्धता और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उभरती तकनीकों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ज़ेनवॉट जैसी उन्नत तकनीक-आधारित कंपनी के साथ साझेदारी कर हम ऊर्जा भंडारण और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो को और सुदृढ़ करना चाहते हैं। यह रणनीतिक निवेश दीर्घकालिक सतत विकास, नवाचार तथा भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करेगा।”

इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने कंपनी के पंजीकृत कार्यालय को अहमदाबाद शहर की सीमा में ही स्थानांतरित करने को भी मंज़ूरी दी है। नया पता इस प्रकार होगा:

A-12, टाइम्स कॉर्पोरेट पार्क, थलतेज–शिलाज रोड, थलतेज, अहमदाबाद – 380059

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *