टेक एक्सपो गुजरात 2026 का शुभारंभ: ‘उभरते नवाचार और एआई का प्रतीक’ बनेगा गुजरात

टेक एक्सपो गुजरात 2026 का शुभारंभ: ‘उभरते नवाचार और एआई का प्रतीक’ बनेगा गुजरात

अहमदाबाद,अप्रैल, 2026 – अहमदाबाद में आज 400 से अधिक टेक संस्थापकों और उद्योग जगत के दिग्गजों की उपस्थिति में ‘टेक एक्सपो गुजरात 2026’ का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। यह मेगा इवेंट 27 से 29 नवंबर, 2026 तक गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर (GMDC) में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में 15,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है और इसमें 250 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। साथ ही, 10 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं के मार्गदर्शन के साथ यह इस क्षेत्र के सबसे बड़े तकनीकी मंचों में से एक बनने के लिए तैयार है।

इस भव्य लॉन्च कार्यक्रम में एम. नागराजन (IAS) ने ‘एआई और विकास’ पर अपने विचार साझा किए और शासन प्रणाली में तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही डिजिटल प्रतीक ने मार्केटिंग और विकास के आधुनिक तौर-तरीकों पर चर्चा की।

 “बीकन ऑफ राइजिंग इनोवेशन एंड एआई” की थीम पर आधारित यह एक्सपो व्यवसायों, निवेशकों और नवाचार करने वालों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास करता है। इसका मुख्य उद्देश्य एआई आधारित विकास को बढ़ावा देना और गुजरात को भविष्य के एक प्रमुख तकनीकी केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करना है।इसका लाभ गुजरात के सभी MSMEs और SMEs को स्थानीय स्तर पर मिल सके।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *