एसएमआर ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ (IPO) मंगलवार, 26 मई 2026 को खुलेगा

एसएमआर ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ (IPO) मंगलवार, 26 मई 2026 को खुलेगा

इसके एक शेयर की कीमत रू.128 से रू. 135 के बीच निर्धारित की गई है

अहमदाबाद, 22 मई 2026: एसएमआर ज्वेल्स लिमिटेड (“कंपनी”) ने अपने इक्विटी शेयरों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (“आईपीओ” या “इश्यू”) के लिए ₹10 अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड रू. 128 से  रू. 135 निर्धारित करने की घोषणा की है। यह आईपीओ निवेश (सब्सक्रिप्शन) के लिए मंगलवार, 26 मई 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 29 मई 2026 को बंद होगा। निवेशक कम से कम 2,000 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 1,000 शेयरों के गुणांक में बोली लगा सकते हैं।

कंपनी के प्रमोटर हैं: श्री विस्मय मनोजकुमार सोनी, श्री जैनिल विरेंद्र सोनी, श्रीमती पारुल मनोज सोनी, श्रीमती दीपिकाबेन विरेंद्र सोनी और श्रीमती दृष्टि पाल मोदी।

इस आईपीओ (IPO) में कुल 49,80,000 शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कंपनी की तरफ से 40,00,000 नए शेयर (फ्रेश इश्यू) बेचे जाएंगे और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 9,80,000 शेयर (ऑफर फॉर सेल) बेचे जाएंगे।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के ज़रिए पेश किए जा रहे इन शेयरों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के एसएमई (SME) प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। इस आईपीओ के लिए बीएसई (BSE) ही मुख्य नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा।

कंपनी नए शेअर्स की बिक्री से मिलने वाली रकम (Net Proceeds) का इस्तेमाल (वर्किंग कैपिटल यानी रोजमर्रा के कामकाज की जरूरतों / बिजनेस बढ़ाने के खर्चों / कर्ज चुकाने / सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों) के लिए करने का प्रस्ताव रखती है।

एसएमआर ज्वेल्स लिमिटेड सोने के गहने डिजाइन करने, बनाने और बेचने का काम करती है, जो अलग-अलग ग्राहकों की पसंद और बाजार की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी पारंपरिक कारीगरी (ट्रेडिशनल डिजाइन) और आधुनिक डिजाइनों के मेल पर ध्यान देती है। यह गहनों की एक बड़ी रेंज पेश करती है और इसका पूरा फोकस प्रोडक्ट की क्वालिटी और ग्राहकों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने पर है।

कंपनी मुख्य रूप से अहमदाबाद (गुजरात) से अपना काम चलाती है और इसने ज्वेलरी डिजाइनिंग, नए प्रोडक्ट्स बनाने और कस्टमर सर्विस में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। कंपनी का मानना है कि क्षेत्रीय प्राथमिकताओं की समझ, बेहतरीन प्रोडक्ट क्वालिटी और ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते उसे संगठित ज्वेलरी मार्केट में एक मजबूत स्थिति में रखते हैं।

कंपनी की कामकाज से होने वाली कमाई वित्त वर्ष 2023 के ₹6,752.78 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में ₹12,452.30 लाख हो गई। इसी दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) भी वित्त वर्ष 2023 के ₹90.94 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में ₹384.51 लाख हो गया। इसके आगे, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू और बढ़कर ₹26,325.18 लाख हो गया, जबकि शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) भी बढ़कर ₹1,041.23 लाख पर पहुंच गया। इसके अलावा, दिसंबर 2025 को समाप्त हुई अवधि के लिए कंपनी ने ₹30,872.01 लाख का रेवेन्यू और ₹1,855.50 लाख का शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) दर्ज किया है।

वेल्थ माइन नेटवर्क्स लिमिटेड (Wealth Mine Networks Limited) इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और पूर्वा शेयरजिस्ट्री (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (Purva Sharegistry India Private Limited) इस आईपीओ के रजिस्ट्रार हैं।

यह आईपीओ  SEBI (ICDR) विनियमों के अध्याय IX के अनुसार ‘बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के ज़रिए लाया जा रहा है। इसके नियमों के तहत, पूरे आईपीओ का ज्यादा से ज्यादा 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB यानी बड़े निवेशकों) के लिए रिजर्व रखा जाएगा। वहीं, कम से कम 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और कम से कम 35% हिस्सा रिटेल यानी खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा।

अस्वीकरण: एसएमआर ज्वेल्स लिमिटेड आवश्यक अनुमोदनों, बाजार परिस्थितियों और अन्य विचारों के अधीन अपने इक्विटी शेयरों का आईपीओ (IPO) प्रस्तावित कर रही है और उसने अहमदाबाद के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“RHP”) दाखिल किया है। RHP, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की वेबसाइट www.sebi.gov.in, बुक रनिंग लीड मैनेजर की वेबसाइट www.wealthminenetworks.com, बीएसई लिमिटेड की वेबसाइट www.bseindia.com और कंपनी की वेबसाइट www.smrjewels.in पर उपलब्ध है।

संभावित निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि इक्विटी शेयरों में निवेश उच्च जोखिम से जुड़ा है। ऐसे जोखिमों के विवरण के लिए RHP के “Risk Factors” अनुभाग को देखें। निवेश निर्णय लेते समय ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस पर निर्भर न रहें।

यह घोषणा किसी भी क्षेत्राधिकार, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है, में प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए प्रस्ताव नहीं है। इक्विटी शेयरों को संयुक्त राज्य अमेरिका में तब तक पेश या बेचा नहीं जा सकता जब तक कि उन्हें U.S. Securities Act, 1933 (संशोधित) के तहत पंजीकृत न किया गया हो या पंजीकरण से छूट प्राप्त न हो।

SEBI अस्वीकरण क्लॉज: सेबी (SEBI) आईपीओ के दस्तावेजों पर केवल अपनी टिप्पणियाँ देता है। इसे आईपीओ लाने या जारी किए जाने वाले शेयरों को दी गई सेबी की मंजूरी नहीं माना जाना चाहिए। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे सेबी के इस पूरे अस्वीकरण को ध्यान से पढ़ने के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) को देखें।

BSE अस्वीकरण क्लॉज: यह स्पष्ट रूप से समझा जाना चाहिए कि बीएसई लिमिटेड (BSE) द्वारा दी गई अनुमति को किसी भी तरह से यह न माना जाए कि रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) को बीएसई ने पास या मंजूर कर दिया है। न ही यह अनुमति RHP में दी गई किसी भी जानकारी के सही या पूरा होने का प्रमाण है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसई के इस पूरे अस्वीकरण को ध्यान से पढ़ने के लिए RHP को देखें।

इस दस्तावेज़ में प्रयुक्त सभी पूंजीकृत शब्द, जो यहां परिभाषित नहीं हैं, उनका वही अर्थ होगा जो RHP में दिया गया है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *