कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में इंडिया भौजी बनाम वेस्टर्न भौजी चुनौती के दौरान रुबीना दिलैक रो पड़ीं!

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में इंडिया भौजी बनाम वेस्टर्न भौजी चुनौती के दौरान रुबीना दिलैक रो पड़ीं!

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ को अपनी बेकाबू हंसी और हाई-एनर्जी किचन बैटल्स के लिए जाना जाता है, लेकिन ईद स्पेशल एपिसोड में भावनाएं अपने पूरे उफान पर हैं। भारती सिंह ने टीम-आधारित कुकिंग चैलेंज- इंडियन भौजी बनाम वेस्टर्न भौजी की घोषणा की, और सेलिब्रिटी प्रतियोगी एक दमदार कुकिंग बैटल के लिए तैयार हो गए। हालांकि, रुबीना दिलैक के लिए, यह चुनौती सिर्फ कुकिंग से कहीं बढ़कर थी- यह दृढ़ता और संकल्प की परीक्षा बन गई।

दिल से परफेक्शनिस्ट, रुबीना ने हमेशा किचन में अपना बेस्ट परफ़ॉर्मेंस दिया है, हर व्यंजन में उत्कृष्टता लाने की कोशिश की है। लेकिन इस बार, वह अपने साथियों को लेकर निराश महसूस करती है, जो, उनकी नज़र में, जीतने के लिए ज़रूरी कोशिश नहीं करते हैं। चुनौती के बीच में ही, निराश और भावुक, रुबीना की आंखों में आंसू आ जाते हैं, जो इतने फोकस्ड और दृढ़ किसी व्यक्ति के लिए दुर्लभ दृश्य है। फिर भी, इस भावनात्मक पल के बावजूद, वह इससे अपनी भावना को हिलने नहीं देती हैं। अपने आंसुओं को पोंछते हुए, वह कुकिंग बैटल में वापस आती हैं, जो उन्होंने शुरू किया था उसे पूरा करने के दृढ़ संकल्प के साथ।

रुबीना दिलैक ने कहा, “कुकिंग सिर्फ़ रेसिपी को फॉलो करने से कहीं बढ़कर है– यह जुनून, समर्पण और टीमवर्क के बारे में है। मैं हमेशा से एक सीधी–सादी लड़की, एक मज़बूत मां और ऐसी इंसान रही हूं जो हर चुनौती का सकारात्मक भावना से सामना करती है। लेकिन इस बार, मुझे लगा कि मैं किचन में अकेली खड़ी हूं, और उस पल मुझे बहुत बुरा लगा। कुछ आंसू बहाने के बाद, मैंने खुद को याद दिलाया– ताकत का मतलब कभी न गिरना नहीं है, यह इस बारे में है कि आप हर बार गिरने के बाद कैसे उठते हैं। चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, मैं हमेशा आगे बढ़ूंगी और जो वादा किया था उसे पूरा करने के लिए अपना बेस्ट परफ़ॉर्मेंस दूंगी। मेरी टीम ने चुनौती जीती या नहीं… खैर, यह कुछ ऐसा है जिसे दर्शकों को इंतज़ार करके देखना होगा!”

‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का नवीनतम सीज़न देखें, जिसके सह–प्रायोजक हैं राजधानी बेसन, एन्वी परफ्यूम्स, पौर होम एयर फ्रेशनर्स, इंडिया गेट बासमती राइस, बर्जर पेंट्स फिनोलेक्स केबल्स और स्प्राइट, स्पेशल पार्टनर – कैच मसाले, हर शनिवार–रविवार रात 9:30 बजे केवल कलर्स पर!

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *