रिटेल ट्रेडर्स के लिए एल्गो ट्रेडिंग को आसान बनाने के लिए Lemonn ने लॉन्च किया ‘SmartInvest’
भारत, 12 मार्च 2026: स्टॉक ब्रोकिंग और निवेश प्लेटफॉर्म Lemonn ने आज SmartInvest लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक एल्गोरिथमिक निवेश रणनीति है, जिसका उद्देश्य रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए एल्गो ट्रेडिंग (Algo Trading) को आसान और सुलभ बनाना है।
अब तक एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग काफी जटिल मानी जाती थी और आमतौर पर केवल उन अनुभवी ट्रेडर्स तक सीमित थी जिनके पास अपनी रणनीतियाँ बनाने, टेस्ट करने और लागू करने की तकनीकी क्षमता होती है। रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स में रुचि बढ़ने के बावजूद, उनके पास सरल, नियमों के अनुरूप और आसानी से इस्तेमाल होने वाले एल्गो समाधान कम उपलब्ध थे। वहीं दूसरी ओर भारत में एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। SmartInvest का उद्देश्य इसी अंतर को कम करना है।
Lemonn के बिज़नेस हेड देवम सरदाना ने कहा,
“हाल के वर्षों में इक्विटी निवेश में रुचि काफी बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर रिटेल निवेशकों के लिए सही समय पर ट्रेड को लागू करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है।
SmartInvest उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो अनुशासन और तय प्रक्रिया के साथ निवेश करना चाहते हैं, लेकिन हर समय बाजार पर नजर रखने या लगातार फैसले लेने का दबाव नहीं चाहते। हमारा लक्ष्य है कि निवेशक अनुमानों पर नहीं, बल्कि तय एल्गो रणनीतियों और प्रक्रिया के आधार पर निवेश करें।”
SmartInvest पर Lemonn की इन-हाउस और प्रमाणित विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार की गई पहले से बनी रणनीतियाँ उपलब्ध होंगी। इन रणनीतियों में ट्रेड अपने आप (ऑटोमेटिक) निष्पादित होंगे, जो पहले से तय नियमों और जोखिम प्रबंधन के आधार पर काम करेंगे।
फिलहाल प्लेटफॉर्म पर NIFTY पर आधारित एक एल्गोरिथमिक रणनीति उपलब्ध है। इस रणनीति का व्यापक बैक-टेस्टिंग किया गया है और इसे आवश्यक नियामकीय ढांचे के तहत पंजीकरण भी मिला है। आगे चलकर Lemonn और भी रणनीतियाँ लाने की योजना बना रहा है, जिनमें कम न्यूनतम निवेश वाली योजनाएँ भी शामिल होंगी, ताकि अधिक लोग व्यवस्थित निवेश से जुड़ सकें।
SmartInvest के जरिए रिटेल निवेशक और ट्रेडर्स खुद कोड या रणनीति बनाए बिना भी एल्गो आधारित रणनीति में निवेश कर सकते हैं। बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरुआत में SmartInvest सीमित स्लॉट्स के साथ उपलब्ध होगा, जिसमें हर उपयोगकर्ता के लिए तय आवंटन होगा।
SmartInvest को इस तरह बनाया गया है कि यह मौजूदा निवेश तरीकों के साथ मिलकर काम करे और निवेशकों को एक तय प्रक्रिया के साथ निवेश करने में मदद करे, जिससे अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव के कारण लिए जाने वाले जल्दबाज़ी वाले फैसलों को कम किया जा सके।
