‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ लौट आया है; कृष्णा अभिषेक बोले, “इस सीज़न में टीम कांटा और टीम छुरी की टक्कर देखने मिलेगी”

‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ लौट आया है; कृष्णा अभिषेक बोले, “इस सीज़न में टीम कांटा और टीम छुरी की टक्कर देखने मिलेगी”

डिनर-टेनमेंट एक बार फिर मेन्यू पर लौट आया है, क्योंकि कलर्स का शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट अपना तीसरा सीज़न लेकर आ रहा है – पहले से ज्यादा गरम, ज्यादा शोरगुल वाला और ज्यादा हंसी से लोटपोट कर देने वाला। एप्रन कसकर बांध लिए गए हैं और बातों का दौर भी शुरू हो चुका है, क्योंकि आपके पसंदीदा किचन ट्रबलमेकर्स हर रेसिपी को मस्ती भरे दंगे में बदलने के लिए तैयार हैं। इस सीजन में कॉमेडी, कंपटीशन और कैओस का परफेक्ट तड़का लगेगा, जो एक साधारण वीकेंड को फैमिली रिवाज में बदल देगा। और जैसे ही इंतजार अपने चरम पर पहुंचता है, कृष्णा अपने खास अंदाज में काउंटर के पीछे पक रहे नए ट्विस्ट के बारे में छेड़छाड़ करते नजर आते हैं।

आगामी सीज़न के बारे में कृष्णा कहते हैं, “लोग हमेशा पूछते हैं कि हम नया क्या करने वाले हैं, तो इस बार हम सच में नयापन लाए हैं। इस सीज़न लाफ्टर शेफ्स  में पहली बार दो टीमें बन चुकी हैं — टीम कांटा और टीम छुरी। पहले हम जोड़ी–जोड़ी में टकराते थे, अब अली, मैं, जन्नत और मज़बूरन अभिषेक, समर्थ और कश्मीरा एक ही टीम में हैं। जहाँ मैं जाता हूँ, काश वहाँ पहुंच ही जाती है। और दूसरी टीम में हैं विवियन भाई, ऐशा, ईशा, एल्विश, करण, तेजस्वी, गुरमीत और देबीना। वहाँ ज़िम्मेदारियाँ ज़्यादा हैं और हमारी टीम में मज़बूरियाँ। तो इस सीज़न आपको पक्की टीमों की टक्कर देखने मिलेगी।”

डिनरटेनमेंट में फिर से उबाल आने वाला है, आपके पसंदीदा रसोई में बड़ा बवाल मचने वाला है! तैयार हो जाइए लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ को देखने के लिए, जो एन्वी परफ्यूम्स, और कैच मसाले द्वारा कोपावर्ड है, साथ में पोअर होम एयर फ्रेशनर, लक्सइंफर्नो, स्पेशल पार्टनर कैरेटलेन और पेट शुद्धि। प्रीमियर 22 नवंबर से, और उसके बाद हर शनिवाररविवार रात 9:00 बजे, सिर्फ़ कलर्स पर!

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *