कलर्स पर ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’: कृष्णा और गुरमीतके बीच छिड़ी कांटा–छुरी की तगड़ी टक्कर!
पहली बार लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के किचन में देसी तड़का लगने वाला है, उत्तर प्रदेश की आइकॉनिक स्ट्रीट डेलिकेसी मक्खन तरबूज के साथ। अपने हटके फ्लेवर और जबरदस्त कुकिंग हंगामे के लिए मशहूर ये शो अब इस पसंदीदा यूपी डिश को नेशनल टेलीविजन पर लेकर आ रहा है। जैसे ही मक्खन तरबूज एरीना में एंट्री लेता है, एक ऐसा जबरदस्त फ्लेवर वाला मुकाबला शुरू हो जाता है, जैसा भारत ने पहले कभी नहीं देखा।
चैलेंज अनाउंस होते ही माहौल बदल जाता है। मक्खन तरबूज भले ही यूपी की देन हो, लेकिन बिहार में भी इसे उतना ही प्यार मिलता है – और यहीं से यह मुकाबला इज़्जत का सवाल बन जाता है। लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए, अपने ओरिजिनल अंदाज के साथ कृष्णा अभिषेक टीम कांटा के लिए कश्मीरा शाह के साथ जोड़ी बनाते हैं। दूसरी तरफ काउंटर पर, बिहार के अपने गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी के साथ टीम छुरी के लिए तैयार खड़े हैं, यह साबित करने के लिए कि न्यूकमर्स भी वेटरन्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
डिश सुनने में भले ही आसान लगे — स्लाइस करो, सर्व करो, और मक्खन को सही तरह पिघलाना है — लेकिन लाफ्टर शेफ्स के किचन में सादगी की कोई जगह नहीं! कभी मक्खन इधर-उधर भागता है, तो कभी आखिरी मिनट की प्लेटिंग का हंगामा… देखते ही देखते पूरा मंच एक टिक-टिक करती कुकिंग जंग का मैदान बन जाता है।
अब सवाल ये है — विक्ट्री स्टार किसके हाथ लगेगा? कृष्णा की टीम कांटा या गुरमीत की टीम छुरी?
देखिए ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’, को–पॉवर्ड बाय एन्वी परफ्यूम्स और कैच मसाले, पोअर होम एयर फ्रेशनर, लक्सइंफर्नो, स्पेशल पार्टनर कैरेटलेन और पेट शुद्धि, हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे, सिर्फ कलर्स पर!
