विजय अरोड़ा ने की ‘सटैक 50’ की घोषणा, पुरुषों और महिलाओं के लिए होगी प्रोफेशनल टेनिस-बॉल क्रिकेट लीग
फरवरी 2027 में मुंबई में शुरू होगी फ्रेंचाइजी आधारित लीग, छह पुरुष और छह महिला टीमें लेंगी हिस्सा, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम।
मुंबई: सटैक स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोफेशनल टेनिस-बॉल क्रिकेट लीग ‘सटैक 50’ शुरू करने की घोषणा की है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच देना और खासतौर पर महिलाओं एवं लड़कियों को खेल के जरिए आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करना है।
विजय अरोड़ा द्वारा स्थापित इस लीग को अपनी तरह की एक अनूठी पहल के रूप में पेश किया जा रहा है। लीग का पहला सीजन फरवरी 2027 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के उभरते खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
विजय अरोड़ा, संस्थापक, सटैक 50 ने कहा, “सटैक 50 शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य केवल एक और क्रिकेट लीग आयोजित करना नहीं है, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों को मंच देना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सही अवसर नहीं मिल पाता। हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य महिलाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना है। हम चाहते हैं कि लड़कियां और महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरें और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले।
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को लीग कमिश्नर बनाया गया है, जबकि पॉल निक्सन मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
‘सटैक 50’ का सबसे बड़ा उद्देश्य महिलाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके तहत महिलाओं के लिए अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जहां उन्हें प्रोफेशनल माहौल में खेलने और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का मौका मिलेगा।
इस लीग में कुल छह पुरुष और छह महिला फ्रेंचाइजी टीमें होंगी। इसमें 18 से 30 वर्ष की आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। लीग का फॉर्मेट तेज और रोमांचक होगा। प्रत्येक टीम को एक पारी में 50 वैध गेंदें खेलने का मौका मिलेगा। यानी एक पारी में 5 गेंदों के 10 ओवर होंगे।
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए देशभर में करीब 15 शहरों में निशुल्क ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इनमें अमृतसर, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, गुवाहाटी, चेन्नई और गोवा सहित कई शहर शामिल हैं। अन्य शहरों और ट्रायल की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग, ट्रायल, प्रदर्शन का मूल्यांकन और रैंकिंग की जाएगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को लीग के प्लेयर पूल में शामिल किया जाएगा और लीग के नियमों के अनुसार फ्रेंचाइजी टीमें उनका चयन करेंगी।
महिलाओं और लड़कियों के लिए यह पहल केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने, पहचान बनाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोफेशनल अवसर देना है। लीग के जरिए महिलाओं को भी पुरुष खिलाड़ियों की तरह एक बड़ा मंच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
महिलाओं के लिए अलग प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी के जरिए हम एक ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं, जो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह सकारात्मक बदलाव लाए। हम टेनिस-बॉल क्रिकेट को एक प्रोफेशनल पहचान देना चाहते हैं और जमीनी स्तर के खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का नया रास्ता बनाना चाहते हैं। इसी सोच के तहत देशभर में ट्रायल पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं, ताकि किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा पैसों या जगह की वजह से पीछे न रह जाए।
लीग कमिश्नर के रूप में वीरेंद्र सहवाग का जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। वहीं, CEO के रूप में पॉल निक्सन लीग के खेल और संचालन से जुड़े ढांचे को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सटैक 50 में टेनिस-बॉल क्रिकेट की लोकप्रियता और पहुंच को प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी मॉडल, देशव्यापी प्रतिभा खोज कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ जोड़ा जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह लीग खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए खेल के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगी। फरवरी 2027 में मुंबई से शुरू होने वाली यह पहल सिर्फ एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और महिलाओं को खेल के जरिए मुख्यधारा में लाने का एक अभियान बनेगी।”
