उद्यमी जय अग्रवाल ने पुर्तगाली फुटबॉल क्लब गार्डा एफसी में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की

उद्यमी जय अग्रवाल ने पुर्तगाली फुटबॉल क्लब गार्डा एफसी में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की
  • यूरोप में भारतीय फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए अवसरों का मार्ग तैयार करने का विजन

मुंबई, 11 अगस्त 2026: युवा उद्यमी और फुटबॉल प्रेमी जय अग्रवाल ने पुर्तगाल की चौथी डिविजन की फुटबॉल क्लब ‘गार्डा एफसी’ (Guarda FC) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की है। इसके साथ ही, वह फुटबॉल के क्षेत्र में केवल बात करने के बजाय जमीनी स्तर पर वास्तविक कदम उठाने वाले भारत के बेहद सीमित और विशिष्ट उद्यमियों के समूह में शामिल हो गए हैं।
क्लब के नए स्वामित्व ढांचे के तहत, जय अग्रवाल को ‘गार्डा फुटेबोल क्लब – फुटेबोल, SAD’ (Guarda Futebol Clube – Futebol, SAD) के CEO के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पुर्तगाल में क्लब के खेल और व्यावसायिक विकास को गति देने के साथ-साथ उसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लक्ष्यों को साकार करने के लिए एक रणनीतिक भागीदार के रूप में क्लब से जुड़े हैं।


इस अधिग्रहण के बारे में बात करते हुए, ‘गार्डा फुटेबोल क्लब – फुटेबोल, SAD’ (Guarda Futebol Clube – Futebol, SAD) के CEO जय अग्रवाल ने कहा, “फुटबॉल क्लब का स्वामित्व हासिल करना मेरा लंबे समय से देखा हुआ सपना था। मैं किसी सबसे बड़े क्लब या बेहद आकर्षक अवसर की तलाश में नहीं था – मैं ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में था, जहां मैं वास्तव में सकारात्मक बदलाव ला सकूं और मुझे वह अवसर ‘गार्डा एफसी’ (Guarda FC) में मिला।” “गार्डा (Guarda) में स्थित इस क्लब की नींव बेहद जुनूनी लोगों ने मजबूती से रखी है और यह लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। मेरी महत्वाकांक्षा क्लब के सतत विकास में योगदान देने के साथ-साथ एशिया के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए यूरोपीय फुटबॉल का अनुभव हासिल करने के अवसर पैदा करना भी है। यदि हम ऐसा मार्ग तैयार कर सकें, जिसके माध्यम से कुछ खिलाड़ी भी अपने इस सपने को साकार कर सकें, तो यह भारतीय और यूरोपीय फुटबॉल के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।”


गार्डा एफसी एसएडी (Guarda FC SAD) के अध्यक्ष गैब्रियल काल्डेरा अल्वेस ने कहा, “हमें गार्डा एफसी परिवार में जय का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारी शुरुआती बातचीत से ही यह स्पष्ट हो गया था कि वह एक ऐसे क्लब के निर्माण की हमारी महत्वाकांक्षा से सहमत हैं, जो अपनी पहचान और जिस समुदाय का वह प्रतिनिधित्व करता है, उसके प्रति सच्चा रहते हुए युवा प्रतिभाओं को विकसित करे। उनका अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, उद्यमशील सोच और दीर्घकालिक विजन क्लब के लिए एक नया दृष्टिकोण लेकर आता है और गार्डा एफसी के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं।”


पुर्तगाल के खूबसूरत शहर ‘गार्डा’ (Guarda) में स्थापित ‘गार्डा एफसी’ (Guarda FC) ने सतत प्रदर्शन, युवा विकास और स्थानीय समुदाय के साथ मजबूत संबंधों के माध्यम से एक मजबूत नींव तैयार की है। हाल ही में ‘कैम्पियोनाटो डी पुर्तगाल’ (Campeonato de Portugal) में स्थान हासिल करने के बाद, यह क्लब दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए पुर्तगाली और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अपने नए सीजन की शुरुआत करेगा; साथ ही अपनी विरासत और गार्डा शहर के साथ अपने मजबूत जुड़ाव को भी बनाए रखेगा।


वर्तमान में ‘ला लीगा बिजनेस स्कूल’ (LaLiga Business School) में ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स मार्केटिंग’ में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे जय, पिछले कुछ वर्षों से यूरोपीय फुटबॉल के ढांचे, खिलाड़ियों के विकास और क्लब प्रबंधन का करीब से अध्ययन कर रहे हैं। वह इस सभी ज्ञान का उपयोग करके यूरोप में एक ऐसा मॉडल विकसित करने की उम्मीद रखते हैं, जो स्वाभाविक रूप से विकसित हो और साथ ही दुनिया भर के खिलाड़ियों को पुर्तगाल के इस खूबसूरत क्षेत्र में आकर प्रशिक्षण लेने, खेलने और अपनी क्षमताओं को और निखारने के लिए प्रोत्साहित करे।


अगले 12 महीनों के दौरान, क्लब की प्राथमिकताओं में अपने खेल और व्यावसायिक संचालन को और मजबूत करना, अपनी डिजिटल उपस्थिति का विस्तार करना, प्रशंसकों के साथ जुड़ाव (एंगेजमेंट) बढ़ाना तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और युवा विकास पहलों के लिए आधार तैयार करना शामिल है, जो क्लब के दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


क्लब की यात्रा से जुड़े अपडेट के लिए https://www.instagram.com/guarda_fc_sad पर विजिट करें।
जय अग्रवाल के बारे में अधिक जानने के लिए https://www.instagram.com/jaiagarwala/ पर विजिट करें।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *