बिटडेल्टा इंडिया ने लॉन्च किया ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution); क्रिप्टो एसेट्स (VDA) के लिए भारत का पहला स्ट्रक्चर्ड लर्निंग और सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम

बिटडेल्टा इंडिया ने लॉन्च किया ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution); क्रिप्टो एसेट्स (VDA) के लिए भारत का पहला स्ट्रक्चर्ड लर्निंग और सर्टिफिकेशन इकोसिस्टम

भारत, 28 जुलाई 2026: FIU-IND के तहत पंजीकृत ‘बिटडेल्टा इंडिया’ नाम के वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने आज ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) को लॉन्च करने की घोषणा की। यह संस्थागत स्तर का क्रिप्टो एसेट्स प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट देने वाला भारत का पहला इकोसिस्टम है।

लोग क्रिप्टो मार्केट में सही जानकारी और पूरी तैयारी के साथ उतरें, इसी सोच के साथ ‘CrypTution’ शुरू किया गया है। आज क्रिप्टो की जानकारी मिलना भले ही आसान हो गया हो, पर सही पढ़ाई-लिखाई की कमी है; इस वजह से लोगों को अलग-अलग अधूरी जानकारियों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी कमी को पूरा करने के लिए यह पहल की गई है।

इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को असली बाजार में उतरने से पहले सही मार्गदर्शन में पढ़ाई, सिमुलेशन द्वारा बाजार का व्यावहारिक अनुभव और योग्यता-आधारित प्रमाणन (Certification) देकर इस कमी को पूरा करना है। भारत के क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं में से लगभग 40% लोग टियर-2 और टियर-3 (छोटे व मध्यम) शहरों से आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, यह व्यवस्थित शिक्षा अलग-अलग भाषाओं, क्षेत्रों और हर वर्ग के लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए बिटडेल्टा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विकास एम सचदेवा ने कहा, “भारत में प्रमुख वित्तीय परिसंपत्तियों (Financial Assets) का सफर शुरुआत में सीमित पहुँच और अधूरी जानकारी से लेकर बेहतर निवेशक शिक्षा के दम पर बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी तक एक जैसा ही रहा है। जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार परिपक्व होते गए, और क्रिप्टो भी अब उसी मोड़ पर पहुँच रहा है। आज भी ‘वर्चुअल डिजिटल एसेट्स’ (VDA) के बारे में जागरूकता 30% से कम है, जबकि लगभग 5 में से 1 सक्रिय निवेशक यह स्वीकार करता है कि वे अभी भी बाजार को सीख और समझ रहे हैं। इस क्षेत्र के अगले चरण के जिम्मेदार विकास को समर्थन देने के लिए आवश्यक व्यवस्थित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और प्रमाणन प्रदान करने के उद्देश्य से ही ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) को विकसित किया गया है।”

‘पढ़ो. सीखो. बढ़ो.’ के तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) का यह सीखने का सफर क्रमिक रूप से आगे बढ़ता है:
पढ़ो (Study): यह चरण एक व्यापक पाठ्यक्रम के माध्यम से अकादमिक नींव मजबूत करता है, जिसमें ब्लॉकचेन, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स, बाजार की बुनियादी बातें, सुरक्षा और जोखिम की जागरूकता शामिल है।
सीखो (Learn): यह चरण शिक्षार्थियों को वास्तविक पैसे लगाए बिना, सिमुलेशन (आभासी बाजार) के जरिए इस ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर देता है।
बढ़ो (Grow): जो प्रतिभागी असली बाजार में उतरने के लिए तैयार साबित होते हैं, यह चरण उन्हें ‘बिटडेल्टा इंडिया’ प्लेटफॉर्म पर लाइव-मार्केट ट्रेडिंग की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है।

‘पढ़ो’ (Padho) चरण की पढ़ाई ‘अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया’ (AAFM®️ India) के सहयोग से कराई जाएगी, जो इस चरण के लिए ‘नॉलेज एंड एजुकेशन पार्टनर’ के रूप में काम कर रही है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) शिक्षा क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों के अनुभव और 1 लाख से अधिक फाइनेंस प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित करने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, AAFM इंडिया ‘बिटडेल्टा इंडिया’ के साथ इस साझेदारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मानक ला रही है। इससे शिक्षार्थियों को एक संपूर्ण पाठ्यक्रम, योग्यता-आधारित परीक्षाओं और विशेष प्रमाणन (Certification) पाठ्यक्रमों तक पहुंच मिलेगी।

इस साझेदारी पर बोलते हुए अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया के कार्यकारी निदेशक रोमित बारात ने कहा, “सही और भरोसेमंद वित्तीय शिक्षा व्यवस्थित, मापने योग्य और मान्यता प्राप्त मानकों पर आधारित होनी चाहिए। ‘बिटडेल्टा इंडिया’ के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, ‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) AAFM इंडिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा की गंभीरता को लेकर आता है, जिसमें एक तय पाठ्यक्रम, पारदर्शी परीक्षाएं और विशेष प्रमाणन शामिल हैं। इससे शिक्षार्थियों को अपनी दक्षता साबित करने और इस बदलते क्रिप्टो बाजार में जिम्मेदार तरीके से भाग लेने में मदद मिलेगी।”

‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) हर शिक्षार्थी की अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन विशेष कोर्स ऑफर करता है। इसमें निवेश की बुनियादी जानकारी के लिए ‘सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट इनवेस्टर’, वित्तीय सलाहकारों को इस क्षेत्र की गहरी समझ देने के लिए ‘सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट प्रैक्टिशनर’, और एडवांस ट्रेडिंग, मार्केट एनालिसिस व जोखिम प्रबंधन सीखने के लिए ‘सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट ट्रेडर’ कोर्स शामिल हैं।

‘क्रिप्ट्यूशन’ (CrypTution) केवल सर्टिफिकेट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सही मार्गदर्शन में पढ़ाई, वर्चुअल मार्केट सिम्युलेशन, मार्केट इंटेलिजेंस, परीक्षाएं, वेबिनार, तज्ज्ञों का मेंटरशिप और कम्युनिटी नेटवर्किंग जैसी सभी चीज़ों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है। इस संपूर्ण दृष्टिकोण के माध्यम से, ‘बिटडेल्टा इंडिया’ का उद्देश्य भारत में ‘वर्चुअल डिजिटल एसेट’ (VDA/क्रिप्टो) क्षेत्र को अधिक जागरूक, सक्षम और जिम्मेदार बनाना है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *