आमाल मलिक ने कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में होली सेलिब्रेशन को बनाया म्यूज़िक और मस्ती से भर पूर
कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ की किचन होली के रंगों, म्यूज़िक और मस्ती से गूंज उठी जब कंपोज़र-सिंगर आमाल मलिक शो में शामिल हुए। इस खास मौके पर होली की पुरानी यादें और बिंदास कॉमेडी का ऐसा संगम हुआ कि किचन एकदम होली हाउस पार्टी में बदल गई।
माहौल जमाने में आमाल मलिक ने ज़रा भी देर नहीं लगाई। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में अपने आइकॉनिक अंकल अनु मलिक की नकल उतारी और फिर गुनगुनाया सदाबहार गाना “डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली”। इसके बाद तो सीटी, तालियां और ठहाकों की गूंज से पूरा सेट गूंज उठा और शेफ्स भी इस सिंग-अलॉन्ग मोमेंट में झूमने लगे।
लेकिन ‘लाफ्टर शेफ़्स’ में कोई भी पल बिना रोस्ट के पूरा नहीं होता। जब निया शर्मा ने सहज अंदाज़ में कहा कि आमाल उनके पड़ोसी हैं, तो आमाल ने मुस्कुराते हुए सुधार किया कि उनके माता-पिता निया के घर के पास रहते हैं। बस, यही मौका था कि कृष्णा अभिषेक ने तुरंत चुटकी ली और कहा कि आमाल निया को इशारों-इशारों में बता रहे हैं कि चाहे वह कहीं भी रहें, निया को अपनी लिमिट में रहना चाहिए। वहीं अभिषेक कुमार ने भी शरारती ट्विस्ट जोड़ते हुए कहा कि निया जैसी किसी को रिजेक्ट होते देखना अजीब तरह से संतोषजनक लग रहा है।
रंगों से सजे चेहरे और हंसी से सराबोर सेट पर कंटेस्टेंट्स एक सर्कल में जुटे और शुरू हुआ क्लासिक ‘लाफ्टर शेफ़्स’ मोमेंट—सुदेश लेहरी ने सभी का मज़ेदार रोस्ट किया, वह भी इम्प्रोवाइज़्ड गानों के ज़रिए, जिससे दोस्ताना छेड़छाड़ एक म्यूज़िकल रोस्ट सेशन में बदल गई।
मस्ती के बीच भावनाओं का रंग भी घुला जब भारती सिंह ने अपनी होली की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि होली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार है और कैसे वह एक रात पहले पानी के गुब्बारे भरकर अगली सुबह बेखबर पड़ोसियों को निशाना बनाती थीं। वहीं शेफ हरपाल सिंह सोखी ने खुलासा किया कि उन्हें होली का सबसे पसंदीदा हिस्सा ठंडाई है। इसी से प्रेरित होकर एक मज़ेदार चैलेंज शुरू हुआ, जिसमें भारती की गुब्बारे वाली शरारत और होली की ठंडाई का तड़का दोनों शामिल थे। अब जब रंग धीरे-धीरे थम रहे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड कौन आखिरी रंग भरेगा और स्टार बनकर शो से बाहर निकलेगा?
देखिए नाइविया सॉफ्ट और रियलमी स्मार्टफोन्स द्वारा सह–प्रस्तुत ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर, पोर होम और राजधनी बेसन ने को–पावर्ड किया है,
और विशेष साझेदार कोका कोला, हीम्स आयुर्वेद हॉस्पिटल्स, किसना ज्वेल्स तथा सीखो ऐप के साथ। यह शो हर शनिवार–रविवार रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होता है!
