कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ पर बर्थडे गर्ल कश्मीरा शाह ने कहा—“इस शो का हिस्सा होना सच में मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है”

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ पर बर्थडे गर्ल कश्मीरा शाह ने कहा—“इस शो का हिस्सा होना सच में मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है”

प्रीमियर एपिसोड में ‘डिनरटेनमेंट’ स्टार्टर ने जैसे ही धमाकेदार एंट्री मारकर किचन में टोटल कैओस क्रिएट किया, कलर्स का लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट वही कॉमेडी परोस रहा है, जिसकी भारत को तलब है। शो अब कलिनरी हंगामे से आगे बढ़कर एक सेलिब्रेशन से भरा स्पेशल एपिसोड लेकर आ रहा है, जो समर्पित है सिर्फ और सिर्फ कश्मीरा शाह को – जो अपनी इंफेक्शियस एनर्जी और एक्सक्विज़िट गार्निशिंग के लिए जानी जाती हैं।

जैसे ही कश्मीरा सेट पर एंट्री लेती हैं, पूरा माहौल उनकी ट्रेडमार्क चमक से जगमगा उठता है – कृष्णा अभिषेक के साथ उनकी नोकझोंक, और हरपाल जी के लिए उनके प्लेफुल विंक्स, सब कुछ मिलकर एकदम मस्ती भरा माहौल बना देता है। इसी के बीच कृष्णा एक अलग तरह का ड्रामा खड़ा कर देते हैं – वे एक ऐसा प्रैंक प्लान करते हैं, जो पहले कश्मीरा को हैरान कर देता है और कुछ ही पलों में उन्हें भावुक होकर रोने पर मजबूर कर देता है। जो पल एक झटकेदार सरप्राइज की तरह शुरू होता है, वह जल्दी ही भावनाओं से भरे उस मोमेंट में बदल जाता है, जब टीम उनके लिए एक दिल से तैयार किया गया सरप्राइज सामने लाती है – जिसमें शामिल है उनके जुड़वां बेटों की एंट्री, जो सेट पर एक बर्थडे सरप्राइज के साथ आते हैं और देखते ही देखते किचन का हंगामा एक प्यारे फैमिली मोमेंट में बदल जाता है।

कश्मीरा कहती हैं, “ये बर्थडे मेरे साथ बहुत लंबे समय तक रहेगा। मैं किचन में हमेशा की तरह फन और कैओस की उम्मीद के साथ आई थी, लेकिन मुझे इस तरह का प्यार मिलेगा, ये सोचा नहीं था। इस शो पर होना सच में मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट जैसा है, यहाँ आना काम जैसा नहीं लगता; ये एक खूबसूरत एनर्जी एक्सचेंज जैसा लगता है। जैसे ही मैं सेट पर कदम रखती हूं, मुझे एक अलग ही चार्ज मिल जाता है, और दिनभर वही एनर्जी बनी रहती है। कृष्णा के प्रैंक ने सच में मुझे हिला दिया, एक पल के लिए मैं भूल गई कि हम शूट कर रहे हैं। और फिर टीम ने मुझे इतना थॉटफुल, इतना पर्सनल सरप्राइज दिया, और जब मुझे लगा कि अब सब खत्म हो गया, तभी मेरे बेटे अपने छोटे से बर्थडे सरप्राइज़ के साथ अंदर आ गए… उस पल से मेरा दिल पूरी तरह पिघल गया।”

पूरा एपिसोड ज़रूर देखिए और जानिए कि आखिर ये सरप्राइज़ था क्या!

देखिएलाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’, कोपॉवर्ड बाय एन्वी परफ्यूम्स और कैच मसाले, स्पेशल पार्टनर कैरेटलेन, हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे, सिर्फ कलर्स पर!

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *