क्या एक समोसा तोड़ देगा गुरमीत चौधरी की 17 सालों की क्लीन-ईटिंग स्ट्रीक कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स’ पर?

क्या एक समोसा तोड़ देगा गुरमीत चौधरी की 17 सालों की क्लीन-ईटिंग स्ट्रीक कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स’ पर?

पिछले 17 सालों से गुरमीत चौधरी ने एक भी चीट मील को छुआ तक नहीं — यहाँ तक कि समोसा भी नहीं। उनकी इस अनुशासन की मिसाल पूरी इंडस्ट्री में दी जाती है। लेकिन कलर्स के लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के प्रीमियर पर वही एक समोसा उनका सबसे बड़ा चैलेंज बनकर सामने खड़ा है।

ट्विस्ट तब और दिलचस्प हो जाता है जब देबिना बोनर्जी उन्हें स्ट्रीक तोड़ने के लिए उकसाने आती हैं। कृष्णा अपनी मज़ेदार छेड़छाड़ में कूदते हुए देबिना से कहते हैं, “अगर गुरमीत आपसे प्यार करता है तो समोसा खाएगा।” देबिना भी दबाव बढ़ाते हुए कहती हैं, “अगर तुम समोसा खाओगे, तभी तो बता पाओगे कि ये कितना अच्छा है।”

रसोई एक प्रेशर कुकर बन जाएगी जब गुरमीत उस स्नैक से कुछ ही इंच दूर खड़े होंगे, जिसे उन्होंने अपनी आधी जिंदगी से भी ज्यादा समय तक नजरअंदाज किया है। क्या वे इस लालच के आगे झुकेंगे या फिर एक बार फिर अपनी दृढ़ता साबित करेंगे?

जानने के लिए देखिए लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का ग्रैंड प्रीमियर — 22 नवंबर रात 9 बजे

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *