अहमदाबाद में एचसीएल स्क्वैश पी.एस.ए चैलेंजर इंडियन टूर के विजेता मिस्र के खिलाड़ी फरीदा वालिद और सैफ रिफाई रहे
पी.एस.ए वर्ल्ड रैंकिंग पॉइंट्स के लिए 9 देशों के 48 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया
अहमदाबाद, 31 जनवरी, 2026: आज बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में एचसीएल स्क्वैश पी.एस.ए चैलेंजर इंडियन टूर के अहमदाबाद लेग का समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस टॉप-टियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 27 से 31 जनवरी तक नौ देशों के 48 बेहतरीन स्क्वैश खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पी.एस.ए वर्ल्ड रैंकिंग पॉइंट्स हासिल करने के लिए जबरदस्त हाई-इंटेंसिटी स्क्वैश खेलते हुए कड़ा मुकाबला किया। अहमदाबाद में यह एचसीएल स्क्वैश इंडियन टूर की पहली इवेंट थी, जो इससे पहले चेन्नई, जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित हो चुकी थी। इससे प्रोफेशनल स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में अहमदाबाद की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रदर्शित होती है। यहाँ मिस्र, मलेशिया, हांगकांग, श्रीलंका, ब्रुनेई, माल्टा, ईरान और भारत के खिलाड़ियों ने पुरुषों और महिलाओं के ड्रॉ में जबरदस्त खिलाड़ी क्षमता, रणनीति और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया।
एचसीएल ग्रुप के एवीपी और हेड–ब्रांड एंड स्ट्रैटजी, रजत चंदोलिया ने बताया कि, “एचसीएल स्क्वैश इंडियन टूर का अहमदाबाद लेग बहुत सफल रहा। मैं सभी विजेताओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ। यहाँ खिलाड़ियों द्वारा दिया गया कड़ा मुकाबला और रिस्पॉन्स यह प्रदर्शित करता है कि इस टूर को नए शहरों में ले जाना कितना जरूरी है। एचसीएल में हम खिलाड़ियों को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के मौके देने पर केंद्रित रहते हैं, ताकि वो ग्लोबल स्टेज और 2028 ओलंपिक में सफलता हासिल करने के लिए तैयार हो सकें।”
महिलाओं के फाइनल में, फरीदा वालिद (मिस्र) ने तन्वी खन्ना (भारत) को 9-11, 13-15, 11-8, 12-10, 11-5 के स्कोर से हराया। पुरुषों के फाइनल में, सेफ रिफाई (मिस्र) ने 11-4, 11-7, 11-4 के स्कोर के साथ हाज़ेम होसाम (मिस्र) के खिलाफ जीत दर्ज की। सेफ रिफाई हाल ही में हुए ब्रिटिश ओपन (अंडर-19) के भी विजेता थे।
भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी घरेलू जमीन पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल विरोधियों के खिलाफ अपनी तैयारी का जायजा लिया। इस बार स्क्वैश लॉस एंजिल्स 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार शामिल हो रहा है। अहमदाबाद लेग ने भारतीय खिलाड़ियों को मैच का एक्सपोज़र और रैंकिंग बढ़ाने का अवसर देकर भारत की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस पी.एस.ए-रजिस्टर्ड टूर्नामेंट में पुरुष और महिला श्रेणियों में हर खिलाड़ी के लिए 6,000 अमेरिकी डॉलर की बराबर पुरस्कार राशि रखी गई थी, जिससे खेल में लैंगिक समानता लाने और प्रोफेशनल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की एचसीएल की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
ऑल गुजरात रैकेट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी भानु प्रताप सिंह ने कहा, “अहमदाबाद में पी.एस.ए इवेंट के आयोजन से भारत के घरेलू स्क्वैश इकोसिस्टम की लगातार वृद्धि प्रदर्शित होती है। एचसीएल, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के लगातार सपोर्ट से, यह टूर भारत के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक कौशल और इंटरनेशनल एक्सपोज़र प्रदान करता रहेगा, जो उनकी दीर्घकालिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।”
साल 2016 से एचसीएल और एस.आर.एफ.आई की पार्टनरशिप के अंतर्गत 40 से अधिक प्रोफेशनल टूर्नामेंट करवाए जा चुके हैं, जिससे 1,000 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों को मदद मिली है और ग्लोबल स्क्वैश सर्किट में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। अहमदाबाद लेग के समापन ने एचसीएल स्क्वैश इंडियन टूर को भारत में स्क्वैश विकास कार्यक्रम की नींव के रूप में स्थापित कर दिया है, जो देश को ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने में समर्थ बनाएगा।
Notes for the editor
About HCL
Founded in 1976 as one of India’s original IT garage start-ups, HCL Group is a pioneer of modern computing with many firsts to its credit, including the introduction of the 8-bit microprocessor-based computer in 1978, well before its global peers. Today, the HCL Group has a presence across varied sectors that include technology, healthcare and talent management solutions and comprises three companies – HCL Infosystems, HCLTech and HCL Healthcare. The enterprise generates annual revenues of over US$14.5 billion with 226,300 employees operating across 60 countries. For further information, visit www.hcl.com
About SRFI
The Squash Rackets Federation of India (SRFI) was formed to oversee the promotion and development of the sport in India. The SRFI has more than 24 state associations and affiliated units with its headquarters in Chennai. The federation is affiliated to World Squash Federation / Asian Squash Federation, Indian Olympic Association & recognized by Government of India. SRFI has been forging ahead with dynamic plans ensuring promotion, development, and performance of the sport at all levels.
