अंशुला कपूरने कलर्स के ‘मेरी भव्य लाइफ’ के साथ बॉडी पॉज़िटिविटीकी आवाज़को तेज़ किया है: “मेरी हीलिंग तब शुरू हुई जब मैंने तराज़ूके आंकड़ेसे खुदको आंकना बंद कर दिया”

अंशुला कपूरने कलर्स के ‘मेरी भव्य लाइफ’ के साथ बॉडी पॉज़िटिविटीकी आवाज़को तेज़ किया है: “मेरी हीलिंग तब शुरू हुई जब मैंने तराज़ूके आंकड़ेसे खुदको आंकना बंद कर दिया”

जब दुनिया के कई हिस्सों में आज भी इंसान की कीमत को इंच और किलो में तौला जाता है, ऐसे समय में अंशुला कपूर ने ठान लिया है कि महिलाओं का सिकुड़ना अब बंद होगा, शारीरिक रूप से भी और मानसिक रूप से भी। बॉडी पॉज़िटिविटी को लेकर आवाज़ बुलंद करने वाली और बदलाव की प्रतीक बन चुकी अंशुला कपूर अब कलर्स के बहुप्रतीक्षित शो ‘मेरी भव्य लाइफ’ से जुड़ गईं हैं। इस शो की मुख्य अभिनेत्री प्रिशा धतवालिया के साथ मिलकर अंशुला ऐसे ज़रूरी और असली मुद्दों पर बातचीत करने की मानसिकता को बढ़ावा दे रही हैं — जैसे बॉडी इमेज, PCOS और अपनी पहचान को अपने ही शर्तों पर गढ़ना। यह शो पहले ही आत्म-स्वीकृति और सामाजिक दबावों के खिलाफ बात कर रहा है, वहीं अंशुला की मौजूदगी इसकी आवाज़ को और भी ज़्यादा असरदार बना रही है।

शो से जुड़ने के अपने फैसले पर बात करते हुए अंशुला ने बताया, “मुझे ‘मेरी भव्य लाइफ’ के ज़रिए बॉडी इमेज और सेहत पर दिल से बातचीत करने का मौका मिला, और इसी बात ने मुझे इस प्रोजेक्ट की ओर खींचा। काश मैं अपने बचपन में इस तरह की बातचीत कर पाती।” PCOS के साथ जीने के अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए, अंशुला ने बताया कि कैसे दिखावे की दीवानी इस दुनिया में, उन्हें अपने शरीर को लेकर लगातार जज किए जाने का भावनात्मक असर झेलना पड़ा। वह खुलकर कहती हैं, “हम आज भी ऐसे समाज में जी रहे हैं, जहां सुंदरता को शरीर के वज़न से जोड़ा जाता है। कई सालों तक मैंने खुद पर ये दबाव महसूस किया — अपने शरीर, व्यक्तित्व और महत्वाकांक्षाओं को छोटा करने का, ताकि मैं समाज के ‘स्वीकार्य’ मानकों में फिट हो सकूं।”

हीलिंग, सेल्फ–केयर और PCOS पर खुलकर बोलते हुए अंशुला ने कहा, “समय के साथ, मैंने यह सीखा है कि आत्म–मूल्य कोई ऐसी चीज नहीं जिसे वज़न घटाकर कमाया जाए। यह आपके भीतर पहले से मौजूद होता है, भले ही दुनिया अभी उस सच्चाई को समझ न पाई हो। मेरी हीलिंग तब शुरू हुई जब मैंने तराज़ू के आंकड़े से खुद को आंकना बंद कर दिया। जैसे आप हैं, वैसे ही पूरे आत्मविश्वास और सच्चाई के साथ दुनिया में अपनी जगह बनाने हिम्मत लगती है। अगर ‘मेरी भव्य लाइफ‘ बॉडी शेमिंग, PCOS की गलतफहमियों, और आत्म–समानुभूति जैसे मुद्दों पर बातचीत को बढ़ावा दे सके, तो इसने सही दिशा में पहले ही एक मजबूत कदम उठा दिया है।”

‘मेरी भव्य लाइफ’ की कहानी भव्या (प्रिशा धतवालिया) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट, गोल्ड मेडलिस्ट, और प्लस-साइज़ महिला है, जिसे विवाह के मंडप पर इसलिए छोड़ दिया जाता है क्योंकि लड़के की दिलचस्पी उसके दिल से ज़्यादा उसके पिता के रुतबे में थी। लेकिन भव्या टूटने वालों में से नहीं है — वो खुद को फिर से संवारती है, अपनी प्रतिभा, गरिमा और अडिग आत्म-विश्वास के साथ नई शुरुआत करती है। वहीं उसकी ज़िंदगी में आता है उसका बिल्कुल विपरीत व्यक्ति – रिशांक (करण वोहरा), एक फिटनेस फ्रीक और वाहवाही का भूखा इंसान, जो उसके लिए एक अनपेक्षित चुनौती बन जाता है।

मुख्य भूमिका में प्रिशा धतवालिया और रिशांक के रूप में करण वोहरा अभिनीत, ‘मेरी भव्य लाइफ’ देखें, हर रोज़ शाम 7:00 बजे कलर्स और जिओहॉटस्टार पर।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *