भारतगैस ने गुणवत्ता का भरोसा दिलाया, ‘ज़ीरो का दम – डिफेक्ट मिला तो रिफिल मुफ़्त’

भारतगैस ने गुणवत्ता का भरोसा दिलाया, ‘ज़ीरो का दम – डिफेक्ट मिला तो रिफिल मुफ़्त’

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल ), जो फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में शामिल और महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है, ने एलपीजी सिलेंडरों की गुणवत्ता और ग्राहकों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए ‘जीरो का दम’ (जेडकेडी) कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम बीपीसीएल के पूरे एलपीजी नेटवर्क में लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिलेंडर की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और ग्राहकों तक सुरक्षित सिलेंडर पहुंचाना है।

 ‘ डिफ़ेक्ट मिला तो मुफ्त रिफिल’ पहल के तहत अहमदाबाद शहर के भारतगैस ग्राहकों को खास भरोसा दिया जा रहा है। इसके अनुसार, यदि सिलेंडर की डिलीवरी के समय उसमें कोई वास्तविक खराबी पाई जाती है, तो ग्राहक को लागू नियमों और शर्तों के अनुसार मुफ्त रिफिल दिया जाएगा।

 ‘ज़ीरो का दम’ कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिलेंडर ग्राहक के घर तक पहुंचने से पहले ही गुणवत्ता की हर कसौटी पर खरा उतरे। इसके तहत बीपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा कड़ी जांच और ऑडिट किया जाता है। ये एजेंसियां नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर सर्टिफिकेशन बॉडीज से मान्यता प्राप्त हैं।

 इस जांच में प्लांट से लेकर ग्राहक तक सिलेंडर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को परखा जाता है, ताकि ग्राहकों तक केवल अच्छी गुणवत्ता वाले और खराबी से मुक्त सिलेंडर ही पहुंचें। अब तक बीपीसीएल के 55 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट ‘जीरो का दम’ प्रमाणन हासिल कर चुके हैं।

 इस पहल पर बीपीसीएल के एलपीजी बिजनेस हेड श्री टी.वी. पांडियन ने कहा, “‘ज़ीरो का दम’ कार्यक्रम गुणवत्ता, बेहतर कामकाज और ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति बीपीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कड़ी गुणवत्ता जांच, नियमित रखरखाव, सुरक्षा जांच और स्वतंत्र एजेंसियों के प्रमाणन के माध्यम से हम बॉटलिंग प्लांट से लेकर ग्राहक के घर तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।

 ‘डिफ़ेक्ट मिला तो मुफ्त रिफिल’ का भरोसा हमारे सिलेंडरों की गुणवत्ता के प्रति हमारे विश्वास को दिखाता है। यह पहल ग्राहकों को प्राथमिकता देने की हमारी सोच को भी मजबूत करती है। हमारे एलपीजी बिजनेस यूनिट की लगातार मेहनत का उद्देश्य ग्राहकों तक बिना किसी खराबी वाले सिलेंडर पहुंचाना और उनका भरोसा बढ़ाना है।”

 इस कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, नियमित रखरखाव, कड़ी सुरक्षा जांच और स्वतंत्र एजेंसियों से गुणवत्ता प्रमाणन को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से एलपीजी बॉटलिंग की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाती है और गुणवत्ता के तय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। इस पूरी व्यवस्था में ग्राहकों की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।

 ‘ज़ीरो का दम’ के तहत ग्राहकों को दिया गया मुफ्त रिफिल का भरोसा इसी प्रतिबद्धता को जमीन पर उतारने का प्रयास है। डिलीवरी के समय सिलेंडर में वास्तविक खराबी मिलने पर मुफ्त रिफिल की सुविधा देकर भारतगैस ने गुणवत्ता और भरोसे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

इस पहल की शुरुआत 14 चुनिंदा शहरों में की गई थी। अब इसमें अहमदाबाद सहित 22 और शहरों को शामिल किया गया है। धीरे-धीरे इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

जीरो डिफेक्ट। बेहतरीन अनुभव।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *