म्यूजिक लीजेंड बी प्राक की आवाज और सारंगपुर धाम की भक्ति: गुजराती फिल्म ‘किंग ऑफ सारंगपुर’ का शक्तिशाली गीत ‘जय हनुमान’ रिलीज!
संगीत जगत के दिग्गज गायक बी. प्राक की सुरीली आवाज और सारंगपुर धाम की महिमा का अद्भुत संगम दर्शाने वाली ज़ी स्टूडियोज और वामिका प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित गुजराती फिल्म ‘किंग ऑफ सारंगपुर’ का शक्तिशाली भक्तिगीत ‘जय हनुमान’ रिलीज कर दिया गया है। श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी दादा की असीम कृपा और दिव्य विरासत को बड़े पर्दे पर जीवंत करती इस फिल्म के इस गीत ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक बी. प्राक की भावनात्मक और जोश से भरपूर आवाज ने इस भजन में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे संगीत प्रेमियों और भक्तों की तरफ से भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। गीतकार नीरज केर द्वारा लिखे गए इस गीत को प्रशांत संतोषे ने संगीत दिया है। गीत की कोरियोग्राफी लोकप्रिय कोरियोग्राफर प्रिंस गुप्ता ने की है।
इस गाने में सारंगपुर धाम की पवित्र भूमि और श्री कष्टभंजन देव की भव्य मूर्ति के सानिध्य में भक्ति का अनोखा उत्सव देखने को मिलता है। केसरी और लाल रंग के पारंपरिक लिबास में सजे भक्तगण हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए तल्लीनता के साथ नृत्य कर रहे हैं।

बी. प्राक ने साझा करते हुए बताया कि, “कई वर्षों से मेरी दिल से इच्छा थी कि मैं बजरंगबली जी के लिए कुछ बनाऊं और गाऊं। श्री कष्टभंजन देव सारंगपुर धाम की असीम कृपा से मेरी यह इच्छा ‘किंग ऑफ सारंगपुर‘ फिल्म के माध्यम से पूरी हुई है। मेरा यह गुजराती भजन ‘जय हनुमान‘ आप सभी के हृदय में भक्ति का दीया प्रज्वलित करेगा। आगामी २७ नवंबर २०२६ के दिन यह भव्य फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है, तो आप सभी जरूर इस फिल्म को देखें और इस भजन को सुनें — जय श्री राम, राधे राधे!”
संजय प्रजापति द्वारा लिखित और प्रशांत देशवालि द्वारा निर्देशित इस भक्तिप्रधान फिल्म में आकाश पંડ્યા, आर.जे. सलोनी, भूषण भट्ट, भाविन, मयूर कुमार, सागर पंचाल, हरिकृष्ण देव, भरत ठक्कर, हेतल बारोट, कल्पेश पटेल, निहारिका दवे, मीत, अतुल प्रजापति, प्रथम, परेश शुक्ला और महेश कोटेचा जैसे प्रतिभावान कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। निर्माता ध्रुव देशवाल, अमित संतोकी, चेतन थुम्मर, आनंद अघारा, हार्दिक पटेल और सह-निर्माता मोहित वघासिया के इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर पूरे सिनेमा जगत और दर्शकों में भारी अपेक्षाएं हैं।
गुजराती सिनेमा के इतिहास में एक अमर गाथा बनकर रहने वाले भव्य स्केल पर निर्मित यह फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में आगामी २७ नवंबर, २०२६ को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को विदेशों में ओएमजी पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। “जय सारंगपुर दादा!” के जयकारों के साथ दर्शकों में फिल्म और उसके इस गीत को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
