डिज़ाइनकैफे ने सूरतवासियों के लिए नया एक्सपीरियंस सेंटर खोला, गुजरात में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया

डिज़ाइनकैफे ने सूरतवासियों के लिए नया एक्सपीरियंस सेंटर खोला, गुजरात में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया

2026: भारत की अग्रणी होम इंटीरियर ब्रांड्स में से एक, डिज़ाइनकैफे ने उधना-मगदल्ला रोड (पिपलोद) पर स्थित होमलैंड सिटी में अपना नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करके गुजरात में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। यह विस्तार भारत के सबसे तेजी से बढ़ते आवासीय बाजार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ नए घरों की खरीद और ग्राहकों की बदलती पसंद के कारण संगठित होम इंटीरियर सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है।

इस विस्तार के बारे में बात करते हुए डिज़ाइनकैफे की सीईओ और को-फाउंडर, गीता रामानन ने कहा:”सूरत हमेशा खर्च किए गए एक-एक रुपये का मूल्य जानता है। यह एक ऐसा शहर है जो गुणवत्ता को जल्दी पहचानता है और शॉर्टकट पसंद नहीं करता है, और डिज़ाइनकैफे में हम ऐसे ही घर मालिकों के लिए काम करना पसंद करते हैं। हमारा उद्देश्य कभी भी सिर्फ मटेरियल या फिनिशिंग बेचना नहीं होता; हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि परिवार एक ऐसे घर में प्रवेश करे जो उनके रोज़मर्रा के जीवन के हिसाब से बनाया गया हो, न कि सिर्फ तस्वीरों में अच्छा दिखने के लिए। पिपलोद में होमलैंड सिटी मॉल स्थित हमारे नए स्टोर में, दीवार को छूने से पहले ही हमारे आर्किटेक्ट्स के साथ मिलकर यह प्लानिंग और पर्सनलाइजेशन किया जाता है।”

कंपनी के कामकाज पर बात करते हुए डिज़ाइनकैफे के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, अनूप कृष्णन ने कहा:”जब हम सूरत जैसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में विस्तार कर रहे हैं, तब हमारा ध्यान टेक्नोलॉजी आधारित प्लानिंग, सटीक मैन्युफैक्चरिंग और स्टैंडर्ड कामकाज के माध्यम से ग्राहकों को एकसमान और बेहतरीन अनुभव देने पर है। हमारा मॉडल हमें गुणवत्ता बनाए रखने, डिलीवरी के समय में सुधार करने और घर के मालिकों को उनके होम इंटीरियर के सफर में अधिक आत्मविश्वास प्रदान करने में मदद करता है। यह विस्तार पूरे भारत के और अधिक शहरों में संगठित, भरोसेमंद और बड़े स्तर पर इंटीरियर सॉल्यूशंस लाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।”

अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण और कारीगरी की कद्र करने के लिए पहचाने जाने वाले सूरत शहर में वेसू, डुमस रोड, अडाजण और पाल जैसे इलाकों में प्रीमियम अपार्टमेंट्स और स्वतंत्र घरों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। घर के मालिक अब ऐसा इंटीरियर चाहते हैं जो दिखने में सुंदर हो, उपयोगी हो और लंबे समय तक टिकाऊ हो। इसलिए डिज़ाइनकैफे का उद्देश्य लोगों को होम इंटीरियर के लिए एक पारदर्शी और आसान विकल्प प्रदान करना है।

1,800 वर्ग फुट में फैला यह नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक ऐसा अनुभव देता है जहाँ वे घर का काम शुरू करने से पहले ही अपने भविष्य के घर के इंटीरियर को देख और महसूस कर सकते हैं। यहाँ आने वाले लोग पूरी तरह से फर्निश्ड 2BHK और 3BHK होम मॉक-अप, मॉड्यूलर किचन, वॉर्डरोब, लिविंग स्पेस और मल्टीफंक्शनल फर्नीचर सॉल्यूशंस देख सकते हैं। साथ ही यहाँ 51,000 से अधिक डिज़ाइन वाली एक मटेरियल लाइब्रेरी भी मौजूद है। इस सेंटर में घर के मालिक डिज़ाइनकैफे के आर्किटेक्ट्स के साथ मिलकर अपनी पसंद के अनुसार लेआउट, कलर, फिनिशिंग और मटेरियल्स को रियल-टाइम में चुन सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को पारदर्शी कीमतें और आसान EMI के विकल्प भी मिलते हैं।

डिज़ाइनकैफे का मॉडल टेक्नोलॉजी आधारित प्लानिंग, कंपनी की अपनी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं और स्टैंडर्ड कामकाज को एक साथ लाता है। हर प्रोजेक्ट कड़ी गुणवत्ता जांच (क्वालिटी चेक) से गुजरता है और आधुनिक जर्मन मशीनरी का उपयोग करके सटीकता के साथ बनाया जाता है। इससे गुणवत्ता में एकरूपता, समय पर डिलीवरी और साइट पर कम से कम रुकावट सुनिश्चित की जा सकती है। ग्राहकों को इंडस्ट्री की बेहतरीन वारंटी का लाभ भी मिलता है, जो कंपनी के भरोसेमंद काम को दर्शाता है।

सूरत एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत डिज़ाइनकैफे के विस्तार के सफर में एक नया मील का पत्थर है। गुजरात में डिज़ाइनकैफे का यह तीसरा एक्सपीरियंस सेंटर है, जिससे पूरे भारत में इसके कुल 23 एक्सपीरियंस सेंटर्स हो गए हैं। इस लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, डिज़ाइनकैफे पिपलोद एक्सपीरियंस सेंटर पर अपॉइंटमेंट बुक करने वाले सूरत के घर मालिकों को सीमित समय के लिए एक विशेष इनॉगरल ऑफर (उद्‌घाटन ऑफर) दे रहा है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *