गेट सेट जो फिल्म की चिरंजीवी टीम ने सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की, सीएम ने फिल्म टीम के राहत कार्यों की तारीफ की

गेट सेट जो फिल्म की चिरंजीवी टीम ने सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की, सीएम ने फिल्म टीम के राहत कार्यों की तारीफ की

गुजरात में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच आगामी 7 अगस्त, 2026 को रिलीज होने जा रही गुजराती एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फ़िल्म ‘गेट सेट गो’ (Get Set Go) की ‘टीम चिरंजीवी’ ने मानवता की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की है। ज़मीनी स्तर पर राहत कार्य करने के बाद, टीम चिरंजीवी के सदस्यों ने गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की और फ़िल्म के लिए आवंटित पूरे ग्राउंड प्रमोशन बजट को गुजरात बाढ़ राहत कार्य के लिए समर्पित करने की आधिकारिक घोषणा की।

अभिनेता-निर्माता दीपक तिजोरी, जीनल बेलानी, भौमिक संपत, ओम भट्ट और टीम चिरंजीवी ने मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की परिस्थिति पर संवेदना व्यक्त की। टीम ने बताया कि फ़िल्म प्रमोशन के सभी मार्केटिंग और ग्राउंड इवेंट्स के फंड का उपयोग बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद करने, नुकसान झेलने वाले किसानों को पुनस्थापित करने और प्रभावित क्षेत्रों में शैक्षणिक गतिविधियों को सहारा देने के लिए किया जाएगा।

इसलिए ‘टीम गेट सेट गो’ ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि ग्राउंड प्रमोशन के लिए तय किया गया पूरा बजट अब गुजरात के बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगाया जाएगा।

“‘चिरंजीवी’ सिर्फ़ एक फ़िल्म का विचार नहीं है, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। सच्चे हीरो सिर्फ़ सिल्वर स्क्रीन पर नहीं बनते, बल्कि समाज में मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़े होने से बनते हैं।”

इससे पहले, अहमदाबाद के गुलबाई टेकरा इलाके में लगातार पानी भरे रहने के कारण गरीब और ज़रूरतमंद परिवार मुश्किल परिस्थितियों में आ गए थे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए दीपक तिजोरी, जीनल बेलानी, भौमिक संपत, संवेदना सुवालका, ओम भट्ट समेत अन्य कलाकारों और ‘टीम चिरंजीवी’ ने खुद जाकर स्थानीय परिवारों को पौष्टिक फ़ूड पैकेट्स और पीने के शुद्ध पानी की बोतलों का वितरण किया था।

इस एडवेंचर ड्रामा की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल स्टारकास्ट है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता दीपक तिजोरी इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। उनके साथ गुजराती सिनेमा के बेहतरीन कलाकार भौमिक संपत, जीनल बेलानी (जिन्होंने फ़िल्म की कहानी भी लिखी है), रौनक कामदार, संवेदना सुवालका, भव्य गांधी, ओम भट्ट, शरद शर्मा, धर्मेंद्र गोहिल, मुनि झा, भाविनी जानी, मोरली पटेल, प्रेमल याज्ञिक, मंथन पलेजा और अस्मित जोशी जैसे कलाकारों का बड़ा काफ़िला पर्दे पर एक साथ धमाल मचाता नज़र आएगा।

तकनीकी दृष्टि से यह फ़िल्म गुजराती सिनेमा को एक वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म में शानदार सुपर VFX और अत्याधुनिक कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। खास करके साइकिल स्टंट्स, हाई-स्पीड चेज़ सीक्वेंस और शानदार एक्शन सीन्स को VFX के माध्यम से अत्यंत सटीक और रोमांचक बनाया गया है। इसके अलावा, अहमदाबाद के आइकॉनिक रिवरफ्रंट के शानदार दृश्य और स्क्रीन पर दिखने वाली उच्च गुणवत्ता की विज़ुअल ट्रीट दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *