राहुल वैद्य और विवियन डीसेना ने कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में टेस्टर्स बनकर कुकिंग गेम पलट दिया

राहुल वैद्य और विवियन डीसेना ने कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में टेस्टर्स बनकर कुकिंग गेम पलट दिया

किचन में नए कुकिंग एक्सपेरिमेंट्स कैद हुए हैं कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’’ में, जहां इस बार शो ने मज़ेदार ट्विस्ट के साथ मसाला और भी बढ़ा दिया है। इस वीकेंड दबाव दोगुना होगा और चुटकुले और भी ऊँचे उड़ेंगे, क्योंकि राहुल वैद्य और विवियन डिसेना टेस्टर बनकर कमान संभालते हैं।

ओपनिंग चैलेंज ‘मैंगो स्टिकी राइस’ में मिठास, फ्लेवर और प्रेज़ेंटेशन का परफेक्ट तालमेल चाहिए था, लेकिन असली लाफ्टर शेफ्स स्टाइल में कुकिंग जल्दी ही हाई-वोल्टेज ड्रामा के आगे पीछे रह गई। आम गायब हो गए, गुस्से भड़क उठे और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। तेजस्वी प्रकाश ने अंकिता लोखंडे पर उसका कीमती फल चुराने का आरोप लगाया। वहीं अर्जुन बिजलानी अपने काउंटर से सामग्री रहस्यमय तरीके से गायब होने पर तिलमिला उठे और सब्र की सीमा टूटने लगी।

तेजस्वी और अंकिता एक बार फिर आमने-सामने आ गईं, इस बार खाने को लेकर नहीं बल्कि टच-अप्स के दौरान लिपस्टिक को लेकर। माहौल को और गरमाने का काम किया कृष्णा अभिषेक ने, जो नई गॉसिप का विषय बन गए और सबको मज़ाक का नया मसाला मिल गया। इस सारी हंसी-ठिठोली के बीच प्रतियोगिता और भी तीखी हो गई ‘वेग कोल्हापुरी’ चैलेंज के साथ, जहां दांव और मसाले दोनों बढ़ गए। जैसे ही राहुल वैद्य और विवियन डिसेना डिशेज़ का स्वाद चखने पहुंचे, किचन का माहौल अचानक बदल गया और हर प्लेट पर और भी सख़्त नज़र रखी जाने लगी।

राहुल वैद्य ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “लाफ्टर शेफ्स के सेट पर गेस्ट टेस्टर बनना मेरे लिए एकदम धमाकेदार और नया अनुभव था। अब तक मैं हमेशा किचन के उस हिस्से में रहा हूं जहां अफरा-तफरी और पसीना होता है, लेकिन जब हरपाल सिंह सोखी जी की जगह बैठकर डिशेज़ को जज किया तो समझ आया कि ये काम कितना मुश्किल है। टेस्टर बनने के लिए बेहद सटीक नज़र और डिटेल पर ध्यान देना ज़रूरी है। किसी डिश की आलोचना करना आसान है, लेकिन असली कला है मज़ाकिया अंदाज़ में कंस्ट्रक्टिव फीडबैक देना और कुक्स की मेहनत का सम्मान करना। आने वाला एपिसोड एकदम रोलरकोस्टर है जिसमें हमारी ईमानदार और अनफ़िल्टर्ड रिएक्शन्स देखने को मिलेंगे। तैयार हो जाइए, क्योंकि दर्शकों के लिए ये एपिसोड एक असली दावत है।”

 हंसी उबल रही है, गुस्से खौल रहे हैं और फ्लेवर टकरा रहे हैं – ऐसे में क्या शेफ्स टेस्टर को इंप्रेस कर पाएंगे और इस किचन के हंगामे से बच निकलेंगे?

देखिए निविया सॉफ्ट डेली यूवी और रियलमी स्मार्टफोन्स द्वारा को‑प्रेज़ेंटेड ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ्यूम्स, कैच मसाले, पोर होम एयर फ्रेशनर, स्टिंग क्लासिक किक और जेके सुपर सीमेंट ने को‑पावर्ड किया है। यह शो हर शनिवार‑रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *