EFORU एंटरटेनमेंट की आगामी गुजराती फिल्म ‘वाट लागी’ का शुभ मुहूर्त, फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त तालमेल
गुजराती फिल्म जगत वर्तमान में अपने स्वर्ण युग से गुजर रहा है। इसी बीच दर्शकों को कुछ नया और परिवार के साथ देखने योग्य कंटेंट देने के लिए EFORU एंटरटेनमेंट, Ambigramy और डिवाइन प्रोडक्शन हाउस पूरी तरह तैयार हैं। इसी सहयोग के तहत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाट लागी‘ का शुभ मुहूर्त फिल्म के निर्माताओं और स्टारकास्ट की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर निर्माता नीलेशभाई मोदी, अमित वेडावाला, प्रेमल त्रिवेदी के साथ निर्देशक पार्थ शुक्ला और मुख्य कलाकार भव्य गांधी, प्रेम गढवी, ओम भट्ट और दीप वैद्य उपस्थित रहे।
युवा पीढ़ी के लोकप्रिय अभिनेता भव्य गांधी और खूबसूरत अभिनेत्री जीनल बेलानी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ प्रेम गढवी, ओम भट्ट और दीप वैद्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक पार्थ शुक्ला कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी (D.O.P) की जिम्मेदारी प्रतीक परमार संभाल रहे हैं।
‘वाट लागी‘ एक कॉमेडी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म का टाइटल जितना आकर्षक है, कहानी भी उतनी ही रोमांचक और ट्विस्ट से भरपूर है। फिल्म की शूटिंग फरवरी माह से शुरू हो रही है और इसे अक्टूबर–नवंबर 2026 के आसपास रिलीज करने की योजना है।
इस मेगा प्रोजेक्ट के पीछे मेंटर नीलेशभाई मोदी और अनुभवी निर्माताओं की टीम—अमित वेडावाला (EFORU एंटरटेनमेंट), प्रेमल त्रिवेदी, श्रीकांत जानी (Ambigramy) और अमरीश भीमानी एवं नीलेश पटेल (डिवाइन) कार्यरत हैं। निर्माताओं ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजराती सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। यह फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी धमाल मचाएगी।
