सरदारधाम द्वारा 1,150 मेधावी विद्यार्थियों को ₹5 करोड़ की उच्च शिक्षा सहायता

सरदारधाम द्वारा 1,150 मेधावी विद्यार्थियों को ₹5 करोड़ की उच्च शिक्षा सहायता

उच्च शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत चेक वितरण कार्यक्रम

सामाजिक उत्थान एवं समरसता के उद्देश्य से गुजरात के सभी समाज एवं वर्गों के आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सरदारधाम द्वारा डॉ. चितरंजनभाई पटेल (USA) उच्च शिक्षा सहायता योजना संचालित की जा रही है।

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के अंतर्गत इस योजना के तहत कुल 1,150 विद्यार्थियों को ₹5 करोड़ की उच्च शिक्षा सहायता प्रदान की जाएगी। विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकता एवं मेरिट के आधार पर यह सहायता दी जा रही है।

पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है: मेडिकल के लिए 205 विद्यार्थी, इंजीनियरिंग / IIT / आर्किटेक्चर के लिए 661 विद्यार्थी, फार्मेसी के लिए 29 विद्यार्थी, अन्य साइंस स्ट्रीम के लिए 31 विद्यार्थी तथा BCA एवं अन्य जनरल स्ट्रीम के लिए 224 विद्यार्थी हैं। इस शिक्षा सहायता योजना को सफल बनाने में श्री चिमनभाई जे. अग्रवाल, डॉ. के. आर. श्रॉफ फाउंडेशन, AIA CSR फाउंडेशन, मेघमणी परिवार एवं श्री पूनमचंदभाई पटेल सहित अनेक दाताश्रियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है।

उच्च शिक्षा सहायता के चेक वितरण के लिए शनिवार, 29 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे सरदारधाम, अहमदाबाद में “उच्च शिक्षा सहायता चेक वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कुल रू.5 करोड़ के सहायता फंड में से मेरिट के आधार पर चयनित 1,150 विद्यार्थियों को निर्धारित राशि के शिक्षा सहायता चेक प्रदान किए जाएंगे।

सरदारधाम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उचित अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है। शिक्षा सहायता योजना के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक सपनों को नई दिशा एवं नई ऊंचाई मिले तथा वे समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें, इसके लिए सरदारधाम निरंतर कार्यरत है।

deshpatrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *