फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने दाहोद मेंपहला टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर खोलकर गुजरात में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने दाहोद मेंपहला टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर खोलकर गुजरात में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया

 शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने गुजरात में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए दाहोद के झालोद रोड में एक नया टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ केंद्र शुरू किया है।

पीडब्ल्यू विद्यापीठ के टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन केंद्रों में छात्र अनुभवी शिक्षकों से कक्षा में पढ़ाई करते हैं। नया पीडब्ल्यू विद्यापीठ केंद्र तीसरी मंज़िल, यूनिवर्सल स्क्वायर, झालोद रोड, जननी हॉस्पिटल के पास, जीवनदीप सोसाइटी, सिद्धपुर, दाहोद, उसरवन पार्ट, गुजरात – 389151 में स्थित है।

इस अवसर पर अंकित गुप्ता, सीईओ, विद्यापीठऑफलाइन, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू), ने कहा, पीडब्ल्यू में हम छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए रास्ते तलाशते रहते हैं। हमारा मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की तलाश में छात्रों को दूसरे शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए मानसिक और आर्थिक रूप से तनावपूर्ण हो सकता है। दाहोद में पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर खोलकर हमारा लक्ष्य टेकइनेबल्ड क्वालिटी एजुकेशन को उनके घर के करीब लाना और देश भर में और भीएजुकेशन हबतैयार करना है।

पीडब्ल्यू विद्यापीठ टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन केंद्र हैं, जहाँ छात्र अनुभवी शिक्षकों द्वारा संचालित इन-पर्सन कक्षाओं में भाग लेते हैं। ये केंद्र JEE/NEET/Foundation के लिए पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं और साथ ही ओलंपियाड जैसी स्कूली परीक्षाओं पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। यहाँ रिकॉर्डेड लेक्चर, NCERT सामग्री में सहायता, ऑफलाइन डाउट-सॉल्विंग, डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम्स, विशेष मॉड्यूल, एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग, पिछले वर्षों के प्रश्न और PW-AITS जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन केंद्रों में छात्रों की सहायता के लिए एक समर्पित स्टूडेंट सक्सेस टीम डेस्क और छात्र की प्रगति की जानकारी के लिए पैरेंट-टीचर डैशबोर्ड सिस्टम भी है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *