नैक्स्ट-जेन के ग्लोबल स्टार्स की खोज में हाईब इंडिया के ऑडिशन शुरू होने वाले हैं

नैक्स्ट-जेन के ग्लोबल स्टार्स की खोज में हाईब इंडिया के ऑडिशन शुरू होने वाले हैं

प्रतिभाओं की खोज के इस अभियान के पहले चरण में पोस्टर और लॉन्च वीडियो जारी किए गए

मार्च, 2026: हाईब इंडिया द्वारा हाईब इंडिया ऑडिशन शुरू किए जा रहे हैं। यह भारत में प्रतिभाओं के परिवेश में हाईब का आधिकारिक प्रवेश होगा। इसका उद्देश्य कंपनी द्वारा ग्लोबल आर्टिस्ट्स की खोज के अपने अभियान को आगे बढ़ाना है।

इसके साथ ही हाईब इंडिया द्वारा विश्वभर में हाईब की प्रमाणित ‘मल्टी-होम, मल्टी जॉनर’ स्ट्रेट्जी के अंतर्गत, कलाकारों के विकास का अपना अभियान भारत में स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। उनका यह अभियान कलाकारों की खोज करने, उन्हें प्रशिक्षित करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल एक्ट का विकास करने के लिए मशहूर है। विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ाव वाले कलाकारों, जैसे ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी पॉप आईकन बीटीएस और ग्लोबल गर्ल ग्रुप, कैट्सआई को आकार करने की अपनी विरासत के साथ अब यह भारत में नैक्स्ट जनरेशन के ग्लोबल स्टार्स की खोज और विकास करने के लिए तैयार है।

हाईब इंडिया के ऑडिशन का उद्देश्य भारत और भारतीय समुदाय से प्रतिभाशाली म्यूज़िक टेलेंट का चयन करना है। हाईब इंडिया द्वारा चुने गए कलाकारों को कंपनी के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और प्रोडक्शन के परिवेश में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। इस प्रोग्राम में कलाकारों के रचनात्मक विकास, परफॉर्मेंस ट्रेनिंग और ग्लोबल स्टोरीटैलिंग के माध्यम से उन्हें ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करने में समर्थ बनाया जाएगा।

यह अभियान भारतीय युवाओं की क्षमता में हाईब इंडिया के विश्वास का प्रमाण है, जिसका उद्देश्य भारत में अगली जनरेशन के म्यूज़िक और मनोरंजन को आकार देना है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को ग्लोबल एक्सर्टाईज़ प्राप्त हो सके। यह अभियान पूरी दुनिया में उभरते हुए कलाकारों को ग्लोबल एक्सिलेंस प्रदान करने के हाईब के लक्ष्य का हिस्सा है। ऑडिशन के पोस्टर और लॉन्च वीडियो एक साथ पेश किए गए, जो प्रतिभा के इस सफर को दिखाते हुए ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

ऑडिशन ऑनलाईन और ऑफलाईन फॉर्मेट में होंगे। अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे जैसे मुख्य शहरों में व्यक्तिगत ऑडिशन लिए जाएंगे।

ये ऑडिशन एच.एंड.एम, शॉपर्स स्टॉप, सैमसंग और नोंगशिम जैसे मशहूर इंडियन और ग्लोबल ब्रांड्स के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। स्नैपचैट और बुकमायशो क्रमशः मीडिया और टिकटिंग पार्टनर हैं। इन पार्टनरशिप्स के अंतर्गत अनेक इंटीग्रेटेड अनुभवों का आयोजन होगा, जिनमें ऑन-ग्राउंड पॉप एक्टिवेशन, रिटेल एक्टिविटीज़ और डिजिटल भागीदारी शामिल हैं। ये सभी एक्टिविटीज़ ऑडिशन के सफर को युवाओं के लिए और अधिक रोमांचक, सुलभ एवं सांस्कृतिक जुड़ाव वाला बना देंगी।

ऑडिशन के समय, पात्रता और भागीदारी आदि जानकारियां जल्द ही हाईब इंडिया के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर साझा की जाएंगी।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *