एफआरएसएन आईटीआई इकोसिस्टम सम्मिट 2026 गुजरात में संपन्न हुई सम्मिट में स्किल्स, नौकरियों और इंडस्ट्री-आधारित ट्रेनिंग के लिए केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों के चलते काफी उत्साह दिखा
अहमदाबाद, 5 फरवरी 2026: केंद्रीय बजट 2026 और कौशल, रोजगार और इंडस्ट्री के लिए जरूरी प्रशिक्षण पर इसके नए फोकस को देखते हुए, फ्यूचर राइट स्किल्स नेटवर्क (एफआरएसएन) –आईटीआई इकोसिस्टम सम्मिट 2026 गुजरात में संपन्न हुई। सम्मिट के दौरान इस बात पर सबसे अधिक जोर दिया गया कि कैसे नीतिगत इरादे और सार्वजनिक निवेश आईटीआई छात्रों के लिए सार्थक करियर परिणामों में बदल सकते हैं। इससे उनके लिए भविष्य में बेहतर रोजगार के व्यापक अवसर भी पैदा होंगे।
गुजरात सरकार के रोजगार और प्रशिक्षण निदेशालय (डीईटी) के साथ साझेदारी में आयोजित इस सम्मिट में राज्य भर से सीनियर सरकारी अधिकारी, आईटीआई लीडर्स, इंडस्ट्री प्रतिनिधि, सिविल सोसायटी संगठन, इकोसिस्टम पार्टनर्स और आईटीआई स्टूडेंट्स एक साथ आए। इस आयोजन को उस समय एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई, जब गुजरात सरकार के डायरेक्टरेटऑफ इम्पलॉयमेंट एंड ट्रेनिंग (डीईटी) और क्वेस्ट एलायंस ने अपने एमओयू को 2029 तक बढ़ा दिया। इसके साथ, यह सहयोग गुजरात के आईटीआई इकोसिस्टम में स्टूडेंट्स सहभागिता, डिजिटल इनैबलमेंट, प्लेसमेंट सिस्टम और इंडस्ट्री रिलेशंस को मजबूत करने के लिए दसवें वर्ष में प्रवेश कर गया है।
सम्मिट के मुख्य संबोधन में, नितिन सांगवान, आईएएस, डायरेक्टर, रोजगार और प्रशिक्षण निदेशालय, गुजरात सरकार ने कहा कि “हालांकि ऑटोमेशन कुछ नौकरियों को समाप्त कर सकता है, लेकिन वोकेशनल स्किल्स लगातार जरूरी बने रहेंगे, और ट्रेड फलते-फूलते रहेंगे। इसलिए, स्किल्स डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करने से हमारे बच्चों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित हो सकता है। मुख्य चुनौती इंस्ट्रक्टर्स को प्रेरित करने में है; मैं हितधारकों से आग्रह करता हूं कि वे छात्रों के भविष्य में निवेश करें – प्रयास में मामूली 5% की वृद्धि भी पूरी क्लास के परिणामों को बदल सकती है।”
उन्होंने आगे कहा कि “विभाग वर्तमान में स्टूडेंट्स को ट्रेड चुनने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने पर विचार कर रहा है, ताकि महिलाओं और दिव्यांगों को ट्रेड चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, और इस क्षेत्र में समानता को बढ़ावा दिया जा सके। प्रिंसिपलों को भी इनक्लूसिव माहौल सुनिश्चित करना चाहिए, जैसे वॉशरूम की बढ़ी हुई उपलब्धता और उन तक आसान पहुंच और निजता जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना चाहिए, ताकि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके।”
समिट के साथ आयोजित एक इंडस्ट्री राउंडटेबल में इस बात पर चर्चा हुई कि आईटीआई – इंडस्ट्री सहभागिता को प्लेसमेंट से आगे बढ़कर पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता, मेंटरिंग, स्टूडेंट्स अनुभव और आ रहे व्यापक बदलाव सपोर्ट को शामिल करने के लिए कैसे मजबूत किया जा सकता है।
निकिता बेंगानी, डायरेक्टर, यूथ प्रोग्राम, क्वेस्ट अलायंस, और डायरेक्टर, एफआरएसएन ने कहा कि “जब हम भारत में आईटीआई की बात करते हैं, तो दो बातें बार-बार सामने आती हैं। सबसे पहले ये कि आईटीआई इंडस्ट्री के हिसाब से नहीं हैं और दूसरा यह कि ट्रेनर और ट्रेनिंग की क्वालिटी वैसी नहीं है जैसी इंडस्ट्री को चाहिए। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ये सिर्फ़ भारत की समस्याएं नहीं हैं। हर देश जिसने एक मज़बूत वोकेशनल सिस्टम बनाया है, उसे इन्हीं सवालों का सामना करना पड़ा है। जो सिस्टम काम करते हैं और जो संघर्ष करते हैं, उनमें एक चीज़ का फ़र्क होता है। इंडस्ट्री का इसमें असली दांव लगा होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “अगर इंडस्ट्री का सच में इसमें दांव लगा हो, अगर आईटीआई पर पार्टनर के तौर पर भरोसा किया जाए, और अगर सरकार मदद करने वाले की भूमिका निभाए, तो असली बदलाव सिर्फ़ बेहतर ट्रेनिंग और नौकरी पाने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवा तेज़ी से बदलती काम की दुनिया में आगे बढ़ेंगे। ऐसा सिस्टम बनाने लायक है और इसके काफी व्यापक लाभ होंगे।”
सीखने वालों पर केंद्रित सुधारों पर सरकार के बढ़ते फोकस को दिखाते हुए, सम्मिट में आईटीआई के स्टूडेंट्स की आवाज़ को उठाया गया, जिसमें क्वालिटी वाली नौकरियों, रोज़गार के लायक स्किल्स, और टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ-साथ इंडस्ट्री में सही अनुभव पाने की इच्छाओं पर ज़ोर दिया गया। एक अवॉर्ड समारोह में गुजरात भर से 20 स्टूडेंट्स, ट्रेनर, प्लेसमेंट अधिकारियों और प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया, जो डीईटी गुजरात के साथ मिलकर बनाए गए पारदर्शी, डेटा पर आधारित मानदंडों पर आधारित था – जिसमें संस्थागत रैंकिंग के बजाय लगातार कोशिश और सुधार पर ध्यान दिया गया।
सम्मिट का समापन सरकार, इंडस्ट्री और इकोसिस्टम पार्टनर की ओर से आने वाले सालों में मिलकर काम करने की कार्रवाई को तेज़ करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करते हुए कि पॉलिसी का मकसद गुजरात भर के आईटीआई स्टूडेंट्स के लिए ज़मीनी स्तर पर ठोस नतीजों में बदले।
