गुजरातीफिल्म‘अंबा’कापहलाभक्तिमयगरबागीत‘अंबारमवाआवे’हुआलॉन्च

गुजरातीफिल्म‘अंबा’कापहलाभक्तिमयगरबागीत‘अंबारमवाआवे’हुआलॉन्च

नीमट्री एंटरटेनमेंट (NeemTree Entertainment) और विजयगिरी फिल्म ओएस (Vijaygiri FilmOs) द्वारा श्री परिमल नाथवाणी के आशीर्वाद से निर्मित तथा विजयगिरी बावा द्वारा निर्देशित आगामी बहुचर्चित गुजराती फिल्म ‘अंबा’ के पावन और भक्तिमय गरबा गीत ‘अंबा रमवा आवे’ का आधिकारिक लॉन्च कर दिया गया है। आगामी दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म गीर के जंगलों में इंसानों और शेरों (सावज) के बीच के अनोखे व भावनात्मक संबंधों, सह-अस्तित्व, तथा ‘दहाड़ और पायल’ की गहरी दोस्ती पर आधारित एक बेहद संवेदनशील कहानी पेश करती है। गुजरात के गौरव माने जाने वाले शेरों के साथ सह-अस्तित्व की यह अद्भुत गाथा राज्य की समृद्ध संस्कृति को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है। (यूट्यूब लिंक: https://youtu.be/_-pmr1mPRbk)

फिल्म निर्माता विजयगिरी बावा और राम मोरी द्वारा लिखित इस फिल्म में ‘लालो नी तुलसी’ फेम अभिनेत्री रीवा राच्छ मुख्य शीर्षक भूमिका यानी ‘अंबा’ के पावन किरदार में नजर आएंगी। उनके साथ दर्शन पांड्या, जगजीतसिंह वाढेर, एलेसेंड्रा व्हीलन, गौरांग आनंद, फिरोज ईरानी, स्वाति दवे और रिद्धि डांगर जैसे अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस गाने के दृश्यों में दिग्गज कलाकार फिरोज ईरानी और स्वाति दवे भी नजर आते हैं, जो फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा, गरबा के दृश्यों में पगड़ी पहने हुए शेर को खास तौर पर दिखाया गया है, जो इस गाने और इसके दृश्यों में आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।

भूमि नाथवाणी द्वारा निर्मित इस फिल्म का यह पहला म्यूजिकल ट्रैक ‘अंबा रमवा आवे’ संगीतकार जोड़ी केदार और भार्गव द्वारा भक्ति और उत्सव के अनूठे मिश्रण के साथ तैयार किया गया है। मिलिंद गढ़वी द्वारा लिखे गए इस गीत को गायिका व्रत्तिनी पुरोहित ने अपने भावपूर्ण स्वर में पिरोया है। इस विशेष गरबा गीत में रीवा राच्छ के साथ गुजराती सिनेमा की प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्रियां मोनल गज्जर, नेत्री त्रिवेदी और श्रद्धा डांगर भी खास अंदाज में गरबा खेलती हुई नजर आ रही हैं, जिनकी मौजूदगी ने गाने की भव्यता और उत्साह को और बढ़ा दिया है।

इस गीत की कोरियोग्राफी समीर और अर्श तन्ना द्वारा की गई है, जो इससे पहले संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों में अपनी यादगार कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। इस गीत में प्राचीन गरबा का असली लुक और पारंपरिक शैली देखने को मिलती है, जिसे दर्शकों और श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। निर्माता और निर्देशक के अनुसार, यह गाना सिर्फ एक त्योहार का गरबा नहीं है, बल्कि मां अंबा के प्रति अटूट आस्था और गीर तथा गुजरात की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। यह गीत अब नीमट्री एंटरटेनमेंट और विजयगिरी फिल्म ओएस के यूट्यूब चैनल सहित सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुनने के लिए उपलब्ध है।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *