भारत के डिफेंस सस्टेनमेंट इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए मर्लिनहॉक एयरोस्पेस ने बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ की साझेदारी

भारत के डिफेंस सस्टेनमेंट इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए मर्लिनहॉक एयरोस्पेस ने बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ की साझेदारी

बैंगलुरु की एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी, मर्लिनहॉक एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने आज बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक सामरिक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस समझौते का उद्देश्य भारत में डिफेंस प्लेटफॉर्म पर तैनात एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड) सिस्टम के लिए देश के भीतर ही सस्टेनमेन्ट सपोर्ट उपलब्ध कराना है।

इस समझौते के तहत, मर्लिनहॉक एयरोस्पेस बैंगलुरु में अपने एल3 हैरिस वेस्कैम ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करके एडवांस्ड ईओ/आईआर सिस्टम के लिए रखरखाव, मरम्मत, तकनीकी सहयोग एवं लाईफसायकल सस्टेनमेंट की सुविधा देगी। उम्मीद है कि इस साझेदारी से भारतीय डिफेंस ग्राहकों के लिए स्थानीय सहयोग की क्षमता बढ़ेगी, टर्नअराउंड समय कम होगा, संचालन की उपलब्धता में सुधार होगा। साथ ही मिशन की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर बोइंग डिफेंस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल जोशी ने कहाः

“भारतीय नौसेना का पी 8आई फ़्लीट इंडो-पैसिफ़िक में समुद्री सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है। ईओ/आईआर के रखरखाव के लिए घरेलू सपोर्ट देने के उद्देश्य से मर्लिनहॉक एयरोस्पेस के साथ साझेदारी आत्मनिर्भरता और भारत के डिफ़ेंस इकोसिस्टम बनाने की बोइंगकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस तरह की साझेदारियां भारतीय नौसेना के लिए टर्नअराउंड टाईम कम करने, फ़्लीट की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करती हैं और मिशन के लिए तैयारी को मजबूत बनाती हैं।’’

मर्लिनहॉक एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ कार्तिक रामिनेनी ने कहा, ‘‘डिफेंस प्लेटफॉर्म्स में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ, देश के भीतर ही तुरंत और प्रभावी लाईफसायकल सपोर्ट देना बहुत ज़रूरी हो गया है। बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ यह साझेदारी, एडवांस्ड एयरबोर्न मिशन सिस्टम के लिए भारत में विश्वस्तरीय सस्टेनमेंट क्षमताएं बनाने की मर्लिनहॉक की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। अपने वेस्कैम ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर के ज़रिए, हम सर्विस रिस्पॉन्स को तेज़ कर, डाउनटाइम को कम कर संचालन की तैयारी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, हम भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को सपोर्ट कर रहे हैं और एक भरोसेमंद एयरोस्पेस एमआरओ हब के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत बना रहे हैं।”

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *