कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ इस मदर्स डे पर यादों, प्यार और भावनाओं का पिटारा खोलता है

कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ इस मदर्स डे पर यादों, प्यार और भावनाओं का पिटारा खोलता है

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में मदर्स डे का जश्न इमोशन, नॉस्टेल्जिया और उस प्यार के साथ मनाया गया जो सिर्फ मां ही दे सकती है। इस खास एपिसोड का थीम पूरी तरह मांओं को समर्पित था। शो का माहौल बदल गया एक गर्मजोशी से भरे, मज़ेदार और इमोशनल सेलिब्रेशन में मां के हाथ का खाना। निया, जन्नत, अर्जुन, अंकिता, अभिषेक, तेजस्वी और समरथ की मांओं ने पहली बार स्पॉटलाइट में कदम रखा। यहां सामने आए उनके किचन कन्फेशन, गर्व, अधूरी शिकायतें और बिना शर्त वाला प्यार। गैस जलने से पहले हर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ने अपनी मां को इंट्रोड्यूस किया और उन पर प्यार बरसाया वो बातें जो शायद वे अक्सर नहीं कह पाते। बदले में मांओं ने भी अपने दिल की सच्चाई साझा की वो बातें जो वे हमेशा कहना चाहती थीं और अब पूरे देश ने सुनीं।

कुलिनरी चैलेंज दिखने में आसान था: आटे का हलवा। जजमेंट था घी की खुशबू, स्मूद टेक्सचर, गहरा ब्राउन कलर और परफेक्ट मिठास पर। लेकिन मांओं की मौजूदगी, उनका हाथ बंटाना और बाद में भारती सिंह व शेफ हरपाल के साथ टेस्ट करना हर कोशिश को उम्मीदों से भर देता है। अंकिता लोखंडे ने गाना गाकर इमोशनल टेंपो बढ़ाया, वहीं कृष्णा अभिषेक और अंकिता की मां ने खुलकर डांस किया। सबसे बड़ा पल तब आया जब अंकिता की मां ने ‘अमी जे तोमार’ पर परफॉर्म किया। उधर अर्जुन बिजलानी ने स्क्रिप्ट पलट दी अपनी मां को वेट लिफ्टिंग सिखाकर। यह साबित करते हुए कि कभी-कभी रोल्स बदल जाते हैं, लेकिन ताकत हमेशा विरासत में मिलती है।

इसके बाद शुरू हुआ खूबसूरत परफॉर्मेंस का सिलसिला। जन्नत जुबैर ने बताया कि बचपन से पैरेंट्स के सपोर्ट ने उन्हें आज जो बनाया है, उसी के बाद उनकी मां ने सबको चौंकाते हुए पहली बार नंचाकू ट्राई किया। अभिषेक कुमार ने खुलकर बताया कि जब उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने के लिए घर छोड़ा, उनकी मां का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। निया की मां ने हुला हूप एक्ट से सबको सरप्राइज किया और मज़ाकिया अंदाज़ में सुधेश को छेड़ा, यह साबित करते हुए कि फैमिली में सास भी चलता है। अर्जुन की मां ने ‘जलवा’ पर डांस कर सबको खुश कर दिया। तेजस्वी प्रकाश इमोशनल होकर कहती हैं कि मां के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं हैं। उनकी मां ने सबको चौंकाते हुए मराठी में रैप/गाना गाया और स्टेज पर आत्मविश्वास से छा गईं। जब इमोशन्स चरम पर थे, भारती सिंह ‘भूम्बरो’ पर एली गोनी की मां बनकर एंट्री करती हैं सिर पर दुपट्टा, बार-बार उन्हें “मेरी जान” कहकर गले लगाना और प्यार को कॉमेडी गोल्ड में बदल देना।

अभिषेक कुमार कहते हैं,मेरी मां आमतौर पर कैमरे से दूर रहती हैं, लेकिन मेरे साथ आकर मेरे काम को देखने में उन्हें सबसे ज़्यादा खुशी मिलती है। जब मैंने अपनी मां से कहा कि मैं सब छोड़कर मुंबई जाकर एक्टर बनना चाहता हूं, उन्होंने कोई प्लान नहीं पूछा, बस कहाजा, मैं हूं ना।वही भरोसा मेरी रोज़ की प्रेरणा बन गया। जब मेरे पास कुछ नहीं था, सिर्फ अनिश्चितता थी, उनकी आस्था ने मुझे सबसे मुश्किल दिनों में संभाला। अगर मैं यहां तक पहुंचा हूं, तो उसकी वजह है कि उन्होंने मेरी सपनों पर भरोसा किया, दुनिया से पहले।

तेजस्वी प्रकाश कहती हैं, मैं अपनी मां के बारे में जो भी कहूं, वह हमेशा अधूरा लगेगा, क्योंकि ऐसा प्यार शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। वह मेरी ताकत और मेरी ढाल रही हैं। आज मैं जो भी हूं, उसमें उनकी कुर्बानियां और उनकी शक्ति शामिल है। इस शो में उनके साथ होना, जो मुझे सबसे ज़्यादा खुशी देता है, मेरे लिए जिंदगी भर की याद बन गया है।

देखिए निवेआ सॉफ़्ट और रियलमी स्मार्टफ़ोन्स कोप्रेज़ेंटेडलाफ़्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ़्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर और पोर होम ने कोपावर्ड किया है। स्पेशल पार्टनर्स हैं इंडिया गेट बासमती राइस, किसना ज्वेल्स और सीखो ऐप। शो हर शनिवाररविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स पर।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *