फ़िल्म ‘मिसरी’ का JOJO प्लेटफॉर्म पर डिजिटल प्रीमियर, 19 फरवरी से होगी स्ट्रीम

फ़िल्म ‘मिसरी’ का JOJO प्लेटफॉर्म पर डिजिटल प्रीमियर, 19 फरवरी से होगी स्ट्रीम

वर्ष 2025 की सबसे सफल और चर्चित गुजराती रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘मिसरी’, सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। प्रेम, भावना और हास्य से भरपूर इस फ़िल्म का डिजिटल प्रीमियर 19 फरवरी, 2026 से लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म JOJO पर होने जा रहा है। कुशल एम. नायक द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म एक संपूर्ण इमोशनल और एंटरटेनमेंट रोलर-कोस्टर साबित हुई है।

फ़िल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी प्रतिष्ठित और लोकप्रिय स्टार कास्ट है। गुजराती सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी मानसी पारेख और रौनक कामदार एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। इस जोड़ी को पिछली फिल्मों में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसका जादू ‘मिसरी’ में भी बरकरार है। इसके अलावा, दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया की अद्भुत कॉमेडी फ़िल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है, जबकि प्रेम गढवी और हितु कनोडिया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

इस अवसर पर JOJO ऐप के CEO और फाउंडर ध्रुविन शाह ने कहा,  “JOJO प्लेटफॉर्म पर हमारा हमेशा यह प्रयास रहा है कि हम सर्वश्रेष्ठ और गुणवत्तापूर्ण गुजराती कंटेंट प्रदान करें। ‘मिसरी’ वर्ष 2025 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है और हमें गर्व है कि हम इस अद्भुत लव स्टोरी को डिजिटल माध्यम से दुनिया भर के गुजराती दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस फ़िल्म की मिठास हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।”

सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि ‘मिसरी’ के संगीत ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फ़िल्म के गानों की लोकप्रियता ने इसकी सफलता में अहम भूमिका निभाई है। एक स्वतंत्र विचारों वाली फोटोग्राफर और पॉटरी इंस्ट्रक्टर की यह कहानी आज के युग में विश्वास, धैर्य और सच्चे प्यार की कसौटी को अत्यंत सादगी और सुंदरता के साथ पेश करती है।

यदि आप थिएटर में यह फ़िल्म देखने से चूक गए हैं या फिर से इस मीठी यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं, तो 19 फरवरी से यह विशेष रूप से JOJO प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *