श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो ने हैदराबाद, सूरत और पुणे में श्रीलंका ने पेश की डेस्टिनेशन वेडिंग की खूबसूरत दुनिया

श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो ने हैदराबाद, सूरत और पुणे में श्रीलंका ने पेश की डेस्टिनेशन वेडिंग की खूबसूरत दुनिया

हैदराबाद, सूरत और पुणे में श्रीलंका टूरिज्म ने पेश किए डेस्टिनेशन वेडिंग के खास विकल्प

पुणे/सूरत, सितंबर 2026: श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो (एसएलटीपीबी) ने हैदराबाद, सूरत और पुणे में तीन शहरों की डेस्टिनेशन वेडिंग रोडशो सीरीज़ सफलतापूर्वक संपन्न की। इसके जरिए भारत के वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के सामने श्रीलंका को शादी के खास डेस्टिनेशन के रूप में पेश किया गया। इस रोडशो में वेडिंग प्लानर्स, ट्रैवल प्रोफेशनल्स और मीडिया से जुड़े लोग शामिल हुए। रोडशो के जरिए श्रीलंका को एक ऐसे प्रीमियम और हर तरह की पसंद के मुताबिक शादी के डेस्टिनेशन के रूप में पेश किया गया, जहाँ कपल अपनी शादी को परिवार और दोस्तों के साथ एक खूबसूरत जश्न और छुट्टी में बदल सकते हैं।

श्रीलंका के खूबसूरत समुद्र तटों, शानदार रिसॉर्ट्स, ऐतिहासिक जगहों, धुंध से ढके पहाड़ों और खास वेडिंग वेन्यू के साथ यहाँ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। कपल हिंद महासागर के सामने सात फेरे ले सकते हैं, सेंट्रल हाइलैंड्स के बीच जश्न मना सकते हैं, ऐतिहासिक जगहों पर शादी की रस्में कर सकते हैं या लग्जरी रिसॉर्ट्स में कई दिनों तक चलने वाला शानदार समारोह आयोजित कर सकते हैं। दक्षिणी तट और कोलंबो से लेकर कैंडी और नुवारा एलिया तक, श्रीलंका में हर कपल की पसंद, परंपराओं और सपनों के मुताबिक शादी को खास बनाने की पूरी सुविधा है।

श्रीलंका में अनुभवी वेडिंग प्लानर्स और हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स शादी से जुड़ी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। वेन्यू, डेकोर, कैटरिंग, एंटरटेनमेंट, फोटोग्राफी, ट्रांसपोर्ट और मेहमानों की देखभाल से लेकर भारतीय परंपराओं, पसंद के मेन्यू, थीम बेस्ड डेकोर और शादी से पहले और बाद के कार्यक्रमों तक की व्यवस्था की जा सकती है। इससे परिवारों के लिए विदेश में शादी की प्लानिंग करना आसान हो जाता है।

रोडशो में ‘वेडिंग प्लस हॉलिडे’ कॉन्सेप्ट को भी खास तौर पर सामने रखा गया। शादी के साथ मेहमान बीच पर घूमने, कल्चरल टूर, वाइल्डलाइफ सफारी, वेलनेस एक्सपीरियंस, खूबसूरत जगहों की सैर, शॉपिंग और लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं। भारत से आसान कनेक्टिविटी और ठहरने के अलग-अलग विकल्पों के साथ परिवार शादी का जश्न मनाने के साथ श्रीलंका को भी करीब से जान सकते हैं।

रोडशो के दौरान श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री चमिला जयराथने ने कहा, “भारत श्रीलंका के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और डेस्टिनेशन वेडिंग इस रिश्ते को और मजबूत करने का एक अच्छा मौका है। भारतीय कपल्स और परिवार खूबसूरत जगह, अच्छी हॉस्पिटैलिटी, यादगार अनुभव और आसान यात्रा चाहते हैं। श्रीलंका में ये सभी खूबियां एक साथ मिलती हैं। इस रोडशो के जरिए हम यह जानकारी सीधे उन प्रोफेशनल्स तक पहुंचा पाए, जो शादी से जुड़े फैसले लेते हैं।”

श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो के चेयरमैन, श्री बुद्धिका हेवावसम ने कहा, “भारत हमारे लिए एक अहम बाजार है और हमारी कोशिश है कि भारतीय यात्रियों की बदलती पसंद के मुताबिक नए विकल्प पेश किए जाएं। डेस्टिनेशन वेडिंग के जरिए हम श्रीलंका को सिर्फ शादी की जगह के तौर पर नहीं, बल्कि ऐसे देश के रूप में पेश करना चाहते हैं, जहां जश्न, घूमना-फिरना और परिवार के साथ समय बिताना एक ही सफर का हिस्सा बन सके। हैदराबाद, सूरत और पुणे में वेडिंग प्लानर्स और ट्रैवल प्रोफेशनल्स से जुड़कर हमारा उद्देश्य श्रीलंका को उनकी शुरुआती पसंदों में शामिल करना है।”

तीनों शहरों में हुए रोडशो में “द हेरिटेज ऑफ कैंडी” ने श्रीलंका की समृद्ध डांस परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की। इस खास प्रस्तुति के जरिए दमदार ताल, खूबसूरत मूवमेंट्स और पारंपरिक डांस की शाही अंदाज वाली शैली के साथ श्रीलंका की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाया गया। पुरुष और महिला डांसर्स ने खास पारंपरिक पोशाक और आभूषणों में यह प्रस्तुति दी। यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं थी, बल्कि वेडिंग प्लानर्स और मीडिया के लिए यह देखने का मौका भी था कि श्रीलंका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भारतीय शादी के जश्न में रंग, खास अंदाज और एक अलग पहचान कैसे जोड़ सकती है।

इस पहल के जरिए श्रीलंका टूरिज्म का उद्देश्य इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करना और श्रीलंका को खास तरह के सेलिब्रेशन के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में पेश करना है। समुद्र किनारे होने वाली भव्य शादियों से लेकर पहाड़ों के बीच होने वाली छोटी और खास सेरेमनी तक, श्रीलंका में हर शादी प्यार, नए अनुभवों और परिवार के साथ बिताए यादगार पलों की खूबसूरत कहानी बन सकती है।

श्रीलंका में शादी सफर का अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है।

deshpatrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *