केनरा बैंक ने जीता राजभाषा कीर्ति पुरस्कार व नराकास प्रोत्साहन सम्मान 2025-26
दिनांक 14 व 15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई में आयोजित हिंदी दिवस एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर राजभाषा विभाग, भारत सरकार की ओर से केनरा बैंक को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं । बैंक की त्रैमासिक गृह पत्रिका ‘केनरा ज्योति’ को ‘ग’ क्षेत्र में ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ (द्वितीय स्थान) से सम्मानित किया गया । साथ ही बैंक द्वारा संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक एवं बीमा), बेंगलूरु को राजभाषा हिंदी के प्रचार – प्रसार एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ के तहत सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया। दिनांक 14 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में बैंक की ओर से श्री प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक, मानव संसाधन विभाग व श्रीमती श्रीकला श्रीकुमार, सहायक महाप्रबंधक, मानव संसाधन विभाग ने माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री बंडी संजय कुमार के कर-कमलों से पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन गणमान्य जनों द्वारा केनरा ज्योति पत्रिका के 48वें अंक का विमोचन भी किया गया ।
वहीं दिनांक 15 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में ‘नराकास प्रोत्साहान पुरस्कार’ राजभाषा विभाग की सचिव, श्रीमती अंशुली आर्या द्वारा प्रदान किया गया। नराकास की ओर से श्री प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक, केनरा बैंक, मानव संसाधन विभाग, प्रधान कार्यालय व नराकास की सदस्य सचिव श्रीमती श्रीकला श्रीकुमार, सहायक महाप्रबंधक केनरा बैंक द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।
