कृष्णा अभिषेक को मिला खास जन्मदिन सरप्राइज़, कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ पर

कृष्णा अभिषेक को मिला खास जन्मदिन सरप्राइज़, कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ पर

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का किचन उस दिन एक धमाकेदार बर्थडे कार्निवल में बदल गया जब टीम ने कृष्णा अभिषेक का खास दिन हंसी‑मज़ाक, प्यार भरे रोस्ट और दिल छू लेने वाले पलों के साथ सेलिब्रेट किया। शुरुआत ही धमाकेदार रही जब सबने मिलकर ‘तेरा रंग बले बले’ पर डांस किया और सेट एक पार्टी ज़ोन में बदल गया। इसी बीच सेलिब्रिटी शेफ कोच हरपाल सिंह सोखी ने दिन की सबसे बड़ी क्यूलिनरी ट्विस्ट पेश की एस्पैरागस अल टिंडा, जिसे देखकर कंटेस्टेंट्स हैरान भी हुए और खूब हंसे भी। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब स्क्रीन पर जन्मदिन मुबारक हो कृष्ण चमक उठा, गुब्बारे और कॉन्फेटी बरसने लगे और पूरा किचन गले, सीटियों और जोश से गूंज उठा।

कृष्णा अभिषेकने कहा, “मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि ये लोग मेरे लिए इतना स्पेशल सरप्राइज प्लान करेंगे। मैं हंस भी रहा हूं, रो भी रहा हूं। 20 सालों में इतने शो किए हैं, लेकिन दिल से कह रहा हूं, लाफ्टर शेफ्स जैसा शो बन ही नहीं सकता। यहां इतने बड़े स्टार्स हैं और फिर भी सब एक परिवार बन गए हैं। यही बात इस शो को अलग बनाती है। मेरी एक ही बहन है आरती, जो भगवान ने दी है और जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं, और एक है कमाने वाली भर्ती। ये जर्नी और ये लोग मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगे।”  

देखिए निवेआ सॉफ़्ट और रियलमी स्मार्टफ़ोन्स को-प्रेज़ेंटेड ‘लाफ़्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ़्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर और पोर होम ने को-पावर्ड किया है। स्पेशल पार्टनर्स हैं इंडिया गेट बासमती राइस, किसना ज्वेल्स और सीखो ऐप। शो हर शनिवार‑रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर।

deshpatrika

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *